‘नेशनल अवार्ड फॉर सोशल एक्सेलेंस 2024 चेंज मेकर अवार्ड’ से नवाज़े गए सगीर-ए-खाकसार

नया लुक संवाददाता

बढ़नी। विभिन्न समाजसेवी, शैक्षणिक ,व खेलकूद आदि संगठनों से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार व जेएसआई स्कूल पचपेड़वा ,बलरामपुर के फाउंडर प्रबन्धक सग़ीर ए खाकसार को “नेशनल अवार्ड फॉर सोशल एक्सेलेंस 2024 ,चेंज मेकर अवार्ड से नवाज़ा गया है। रविवार को देर शाम राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें यह पुरस्कार एएमपी द्वारा प्रदान किया गया। एएमपी शिक्षा,रोज़गार व सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली देश की एक अग्रणी गैर सरकारी संस्था है।

खाकसार फिलवक्त शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी यूपी के अध्यक्ष जागृति स्पोर्टिंग क्लब,के सह संयोजक ,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष व जिला ओलंपिक संघ सिद्धार्थनगर के उपाध्यक्ष हैं।इसके अलावा महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली संस्था वीमेन पावर फाउंडेशन सिद्धार्थनगर के को ऑर्डिनेटर भी हैं। उन्हें जुबली पोस्ट मीडिया समूह द्वारा श्रेष्ठ संवाददाता डिजीटल का भी पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। फिलवक्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में सक्रिय सग़ीर ए ख़ाकसार ने करीब ढाई दशक पहले पत्रकारिता की शुरुआत नेशनल हेराल्ड ग्रुप के नवजीवन अखबार से की थी।जिसकी स्थापना जवाहर लाल नेहरू व नामकरण महात्मा गांधी ने किया था।वो फिलवक्त इण्डो नेपाल पोस्ट नाम से एक वेबपोर्टल का भी संचालन कर रहे हैं।

आकाशवाणी व दूरदर्शन पर बतौर वार्ताकार आमंत्रित किये जाते हैं। देश के राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में समसामयिक विषयों पर उनके लेख प्रायः प्रकाशित होते रहते हैं। इस अवसर पर ए एम पी दिल्ली के हेड फारुक सिद्दीकी,डा वली उल्लाह सिद्दीकी,पूर्व आई ए एस अनीस अंसारी,पूर्व आई ए एस ज़ोहरा चटर्जी , मिर्ज़ा मोईन बेग, सय्यद शोएब, सय्यद अबरार,रिज़वान अंसारी ,डा सबा यूनुस,प्रो सुफियान बेग, शाहिद कामरान, शाहीन अंसारी आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More