सीएम से की गई महराजगंज जनपद में स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग

  • सीएम से मिले वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर,
  • बोले- नई संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ/महराजगंज। रविवार को आकाश सिंह, जो बीरेंद्र सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के डायरेक्टर हैं, उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने महराजगंज में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करने की मांग की।

आकाश सिंह हाल ही में रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में श्री गुरु गोरक्षनाथ सेंट्रल एकेडमी के चार बच्चों को राष्ट्रपति से राखी बंधवाने के लिए आमंत्रित किया गया था। आकाश सिंह ने इन बच्चों का नेतृत्व किया।

नए अवसरों की संभावनाओं को बढ़ावा मिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकाश सिंह की शिक्षा के क्षेत्र में की गई कोशिशों की सराहना की। महराजगंज में स्किल यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

बैठक में साल 2011 बैच की आईपीटीएफएस अधिकारी स्वाति शाही और दिल्ली यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल मिश्र भी मौजूद थे। इनकी उपस्थिति ने बैठक को और महत्वपूर्ण बना दिया। महराजगंज में शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की संभावनाओं को बढ़ावा मिला है।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More