इसे प्यार कहें या धोखा, पति के जाते ही पत्नी ने किया यह कार्य, मच गया तहलका

  • पति गया पुलिस परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी, रंगरेलियां मनाते परिजनों ने दबोचा
  • महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का हैरतअंगेज कारनामा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। यह एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है। दरअसल ये मामला महाराजगंज जिले का है जो अब चर्चाओं में आ गया है। यहां एक युवक सिपाही भर्ती परीक्षा देने गया था जिसके बाद उसकी पत्नी ने घर पर अपने प्रेमी को बुला लिया। कमरे से अजीब आवाज आने के बाद घर वालों को शक हुआ तो घर वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस को सौप दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

महराजगंज जिले से यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने गया था। इसके बाद उसकी पत्नी ने घर पर अपने आशिक को बुला लिया। बहू के कमरे से अजीब सी आवाजें आ रही थीं। जब घर वालों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का विवाह तीन महीने पहले श्यामदेउरवा क्षेत्र में हुआ था। शादी के बाद भी वह पति के गैर मौजूदगी में प्रेमी से बात करती थी। ससुराल वालों को कहना है कि शादी से पहले महिला के प्रेम संबंध उस युवक से थे। बीते शुक्रवार को विवाहिता का पति उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा देने गया था मौके का फायदा उठाकर उसने अपनी प्रेमी को फोन कर बुला लिया। रात करीब 12 बजे उसका प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ महिला से मिलने ससुराल पहुंच गया।

112 डायल कर पुलिस को दी सूचना

प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक कमरे में थे जिसकी आहट पाकर परिवार के लोग बहू के कमरे की ओर गए तो युवक अंदर था। जबकि बगल के कमरे में एक दूसरा युवक था। दोनों को घर वालों ने पड़कर पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बाकी गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए और सभी ने प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। डायल 112 को सूचना देकर पुलिस मौके पर जैसे ही पहुंची उससे पहले ही बाइक सवार और उसका एक दोस्त मौके से फरार हो गया।

दो युवकों को पकड़ा

प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला ने बताया कि पीआरबी दो युवकों को पकड़कर लाई है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  जिनके घर से ये दोनों युवक पकड़े गए हैं, उन्हें भी बुलाया गया है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Crime News Purvanchal

महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बांसपारकोठी गांव में सोमवार देर रात एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 65 वर्षीय महिला सुमित्रा पर अपने 70 वर्षीय पति रामपति की जलाकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में भय, आक्रोश […]

Read More
Purvanchal

नेपाल चुनाव से पहले सोनौली में देर शाम शराब की सभी सरकारी दुकानों की पुलिस ने की जांच

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। पड़ोसी देश नेपाल में होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बे में रविवार देर शाम पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए सभी सरकारी शराब दुकानों की व्यापक जांच की। यह कार्रवाई पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां अंकुर गौतम के नेतृत्व में की गई, जिसमें कोतवाली प्रभारी महेंद्र कुमार […]

Read More
Purvanchal

बरगदवा बाजार में पुलिस और एसएसबी ने होली और रमजान पर्व को लेकर कसी कमर

कस्बे में फ्लैग मार्च कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा त्योहार खुशियों और सद्भाव का प्रतीक है सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं : शैलेन्द्र कुमार शुक्ला उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के बरगदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा बाजार में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार […]

Read More