जेल अफसरों की लापरवाही से फरार हो गया बंदी

  • बिजनौर जेल प्रशासन के अधिकारियों का अजब गजब कारनामा
  • जेल के अंदर बंदी के पास मोबाइल फोन मिलने से मचा हड़कंप
  • 20 दिनों में दो घटनाओं ने खोली जेल के सुरक्षा दावों की पोल

राकेश यादव

लखनऊ। बिजनौर जिला जेल में घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव आचार संहिता के दौरान जेल डॉक्टर के तबादले का मामला अभी निपट भी नहीं पाया था कि जेल में दो और घटनाएं हो गई। जेल प्रशासन की लापरवाही से एक बंदी को गलत तरीके से रिहा कर दिया गया। यही नहीं जेल के अंदर बंदी के पास मोबाइल फोन बरामद होने के बाद भी अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उधर जेल प्रशासन इन मसलों पर कुछ भी बोलने से बच रहा है।

कनाडाई संसद ने आतंकी निज्जर को दिया ‘सम्मान’, भारत ने कनिष्क विमान हमले की दिलाई याद

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीती दो जून को बिजनौर जेल में बंद बंदी नसीम पुत्र इमामुद्दीन का बी वारंट आया था। इसी दौरान बंदी का रिहाई फरमान जेल पहुंच गया। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बी वारंट को चढ़ाए बिना ही चार जून को इस बंदी को रिहा कर दिया गया। बंदी का बी वारंट होने की जानकारी होते ही जेल में हड़कंप मच गया। गलत रिहाई होने की जानकारी होते ही जेल अधीक्षक आदिति श्रीवास्तव ने प्रभारी डिप्टी जेलर अरविंद से स्पष्टीकरण मांगा। इस पर डिप्टी जेलर ने घटना से पल्ला झाड़ते हुए जवाब दिया कि बी वारंट चढ़ाने की जिम्मेदारी अन्य डिप्टी जेलर लक्ष्मी दीप्ति की है। इससे जेल में हड़कंप मचा हुआ है। दिलचस्प बात तो यह है कि जेल प्रशासन के अधिकारियों ने गलत रिहाई जैसे गंभीर मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को देना तक मुनासिब नहीं समझा।

सूत्र बताते है कि इससे पूर्व बीती 17 जून को जेल प्रशासन को एक विचाराधीन बंदी के पास से मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल की बैरेक नंबर दो में बंद विचाराधीन बंदी ओमपाल के पास जेल सुरक्षाकर्मियों को मोबाइल फोन मिला। बंदी के पास मोबाइल फोन मिलने की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है।

जेल अधीक्षक ने घटनाओं पर साधी चुप्पी

एक माह के अंदर जेल में मोबाइल फोन बरामद होने और एक विचाराधीन बंदी की गलत रिहाई जैसी सनसनीखेज घटनाएं हुईं। इन घटनाओं के संबंध में जब बिजनौर जेल अधीक्षक आदिति श्रीवास्तव से पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब देने के बजाए पूरे मामले पर ही चुप्पी साध ली। हकीकत यह है कि घटनाएं होने के बाद शासन के कोई कार्यवाही नहीं लिए जाने से जेल अधिकारी बेलगाम हो गए हैं।

नोट: बिजनौर जेल की फोटो के साथ लगाएं

Central UP Crime News homeslider

सावधान! बिना ऑर्डर के आ रहा पार्सल, COD के नाम पर ठगी का नया तरीका उजागर

लखनऊ में ऑनलाइन फ्रॉड का नया ट्रेंड, फर्जी पार्सल देकर वसूले जा रहे पैसे घर की महिलाओं के नाम फर्जी ऑर्डर, COD के बहाने ठगी विजय श्रीवास्तव लखनऊ। साइबर युग में जहां रोज नए-नए ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं, वहीं राजधानी लखनऊ में ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। यहां बिना ऑर्डर […]

Read More
Central UP

आशियाना रंगोत्सव में महिलाओं ने जमकर खेली होली

जगदम्बेश्वर मंदिर परिसर में हुआ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। आशियाना रेजिडेंट्स एसोसिएशन की महिला विंग के पांच दिवसीय रंगोत्सव के तहत सोमवार को महिलाओं ने धूमधाम से होली मनाई गई। कॉलोनी के जगदम्बेश्वर मंदिर परिस पर आयोजित हुए इस उत्सव में महिलाओं ने फाग और फिल्मी गीत गाकर मनोहारी नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More