BJP द्वारा दरकिनार किए जाने के बाद पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा दरकिनार किए जाने के एक दिन बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।  पारस ने इस्तीफा देने की घोषणा करने के साथ ही कहा कि वह सीट बंटवारे में अपनी पार्टी के साथ न्याय नहीं किये जाने से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महान कद के नेता हैं जिन्होंने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में अनदेखी के बाद उनके पास मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई कारण नहीं था। हालाँकि उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में बताने से इनकार कर दिया। पारस ने कहा  कि मैं राजग द्वारा सीट बंटवारे पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा था। कल राजग ने बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। मेरी पार्टी के पांच सांसद थे, लेकिन किसी दावे पर विचार नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, कि मैंने पूरी ईमानदारी से काम किया। हमारे साथ अन्याय हुआ है।  कयास लगाए जा रहे हैं कि रालोजपा बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इंडिया समूह से हाथ मिला सकती है। उल्लेखनीय है कि पारस ने पहले घोषणा की थी कि उनकी पार्टी किसी भी कीमत पर हाजीपुर, नवादा और समस्तीपुर लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह हाजीपुर सीट से मौजूदा सांसद हैं। बिहार में लोकसभा चुनाव में राजग के घटक दलों के बीच सीट समझौते में BJP 17, जदयू-16, लोजपा-रामविलास-5, हम-1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More