लंबे संघर्ष के बाद इंग्लैंड से वापस लाए गए थे पवित्र अवशेष, अब सांची का स्तूप है ठिकाना

शाश्वत तिवारी

भगवान बुद्ध के दो सम्मानित शिष्यों अरिहंत सारिपुत्त तथा अरिहंत मोदगलायन के पवित्र अस्थि अवशेषों को मध्य प्रदेश के सांची क्षेत्र में रखा गया है। पवित्र अवशेषों की खुदाई 1851 में ब्रिटिश पुरातत्वविदों द्वारा की गई थी और फिर उन्हें इंग्लैंड के विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय में ले जाया गया था। हालांकि 1920 के दशक में इंग्लैंड, श्रीलंका और भारत में महाबोधि सोसाइटी ने दिवंगत अरहंत अनागारिका धर्मपाल और महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत न्यायमूर्ति आशुतोष मुखर्जी के नेतृत्व में इन पवित्र अवशेषों को भारत वापस लाने के लिए एक अभियान चलाया गया।

इस लंबे संघर्ष को भारत के भिक्खु भदंत आनंद कोसल्यायन ने आगे बढ़ाया और अंततः 1948 में स्वतंत्र भारत की सरकार उन्हें इंग्लैंड से वापस लाने में सफल रही। इस संबंध में वित्तीय और राजनीतिक समर्थन देने में थाईलैंड के तत्कालीन राजाओं की भूमिका भी बहुत महत्वपूर्ण थी। अवशेष 1952 में महाबोधि सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा दक्षिण पूर्व एशिया और अन्य देशों की धम्मयात्रा के हिस्से के रूप में भारत लाए गए थे। धार्मिक और वैचारिक विभाजन पर चल रहे गतिरोध और हिंसा से जूझ रहे विश्व में सारिपुत्त तथा मोदगलायन के पवित्र अस्थि अवशेषों की भारत में बहाली संघर्ष टालने का एक अनूठा उदाहरण है।

सांची के स्तूप को भारत का सबसे पुराने बौद्ध स्थलों में गिना जाता है, जिसमें सबसे पुरानी पत्थर की संरचनाएं भी बनी हुई हैं। इसे यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है और इसके महत्व को देखते हुए भारत में जब 200 रुपये का नोट लॉन्च किया गया तो उस पर सांची के स्तूप की तस्वीर को दर्शाया गया। हाल ही में भारत की ओर से 26 दिवसीय प्रदर्शनी के लिए भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों अरिहंत सारिपुत्त तथा अरिहंत मोदगलायन के पवित्र अस्थि अवशेषों को थाईलैंड भेजा गया है, जहां उनके अवशेषों के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More