नई दिल्ली। त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे पीजूष कांती बिस्वास घर वापसी करते हुए आज फिर कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस के त्रिपुरा के प्रभारी गिरीश चोन्डनकर तथा त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिस्वास त्रिपुरा के प्रसिद्ध वकील और वरिष्ठ नेता है और उनकी घर वापसी से कांग्रेस मजबूत होगी। बिस्वास ने चोन्डनकर तथा साह तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।(वार्ता)
तृणमूल कांग्रेस त्रिपुरा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल
रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार
शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]
Read Moreइंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]
Read Moreलोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]
Read More