विश्व हिंदी दिवस पर : प्रणव गुंजार है हिंदी

बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

हिंसा से जिसको दुख होता
वह है हिंदुस्थान हमारा।
और अहिंसा मे जो जीता
ऐसा हिंदू नाम हमारा।।

प्रेम भाव से विश्व बनाया
वह सच्चिदानंद जग पावन।
यहां बाल क्रीड़ा करते हैं
बारंबार जन्म ले उन्मन।।

कभी राम बन कर आता हैं,
कभी कृष्ण बन खेल रचाता।
गौएं चरा बजाता वंशी ।
हलधर हो बलराम कहाता।।

ऋषि मुनि संत योगिजन आते
मानव बन पावन धरती पर।
वेदमंत्र से गूंजे अंबर-
संस्कृत से शोभा है पाते।।

अक्षर स्वर व्यंजन ज्योतिर्मय।
वर्णो का इतिहास यहां पर।।
छत्तिस रागिनियां गाती हैं।
छ: रागों से उतर धरा पर।।

गंधर्वो का गायन होता।
नृत्य करे अप्सरा निरंतर।।
जो सुरलोक सप्त सुर भरतीं,
धरती उतरें स्वर्ग बना कर।।

हिंदी सबसे मधुर धरा पर
भीतर से बाहर है आती।
आत्मा का अनहद निनाद है।
है गुंजार प्रकृति की थाती।।

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More