पूर्व कांग्रेस सांसद पर छापे का मामला लोकसभा में उठा

नई दिल्ली। लोकसभा में आज सत्तापक्ष की ओर से कांग्रेस के झारखंड के एक पूर्व सांसद के ठिकानों पर छापों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित धनराशि बरामद होने का मामला उठाया गया है और कांग्रेस से पूछा गया कि आखिर ये धन में कांग्रेस के नेता का है। लोकसभा में शून्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के संजय सेठ ने यह मामला उठाया। सेठ ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व सांसद के गत वर्ष 12 अगस्त को किये गये एक ट्वीट को साझा किया जिसमें कहा गया, कि नोटबंदी के बाद भी देश में इतना काला धन और भ्रष्टाचार को देखकर मन व्यथित हो जाता है।

मेरी तो समझ में नहीं आता कि कहां से लोग इतना काला धन जमा कर लेते हैं। अगर इस देश से भ्रष्टाचार कोई जड़ से खत्म कर सकता है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही है। सेठ ने कहा कि ये 500 करोड़ रुपए कहां से आया है, कांग्रेस पार्टी इसका जवाब दे। उन्होंने कहा कि झारखंड एक खनिज संपन्न राज्य है लेकिन यहां भ्रष्टाचार की खदानें खुली हुईं हैं। अभी तक 176 बैगों में से 140 बैग खुलने बाकी हैं, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी राशि होगी।

पीठासीन अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पूर्व सांसद का नाम नहीं लिया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड में पूर्व सांसद का नाम दर्ज नहीं करने के निर्देश दिये। सेठ के इस बयान पर कांग्रेस के सदस्य अपनी सीटों पर खड़े हो कर शोर करने लगे। इसके जवाब में भाजपा के सदस्य भी खड़े हो गये और वे अखबार की प्रतियां दिखाने लगे जिनमें झारखंड के पूर्व सांसद पर छापे एवं नकदी की बरामदगी के समाचार छपे थे। पीठासीन अधिकारी अग्रवाल ने उनसे अखबारों की प्रतियां नहीं दिखाने की अपील की। थोड़ी देर के शोरशराबे के बाद मामला शांत हुआ। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More