भारत_मॉरीशस ने सैटेलाइट विकसित करने के लिए किए MOU पर हस्ताक्षर

शाश्वत तिवारी

भारत और मॉरीशस ने अंतरिक्ष क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करते हुए एक सैटेलाइट विकसित करने के लिए बुधवार को पोर्ट लुईस में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मॉरीशस के दौरे पर पहुंचे विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन की उपस्थिति में पृथ्वी अवलोकन-आधारित अनुप्रयोगों के लिए एक उपग्रह के संयुक्त विकास और प्रक्षेपण के लिए इसरो और मॉरीशस रिसर्च एंड इनोवेशन काउंसिल के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

मुरलीधरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा यह एमओयू दुनिया के लाभ के लिए अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की भारत की प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। विश्वास है कि यह एमओयू भारत और मॉरीशस के बीच सहयोग बढ़ाएगा। इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन, पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, उप प्रधानमंत्री स्टीवन ओबीगाडू और आईटी मंत्री दर्शनानंद बालगोबिन के साथ भी मुलाकात की। राज्य मंत्री ने वाइस पीएम लीला देवी डुकुन लुचूमुन और विदेश मंत्री मनीष गोबिन के साथ भारत-मॉरीशस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित ‘उत्सव – भारत-मॉरीशस शॉपिंग कार्निवल’ का उद्घाटन भी किया।

राज्य मंत्री ने गिरमिटिया मजदूरों के आगमन की 189वीं वर्षगांठ के स्मरणोत्सव में भाग लेने के बाद उन पूर्वजों को भी सलाम किया जिन्होंने भारत के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को बनाए रखते हुए मॉरीशस के भाग्य को आकार दिया है। इस दौरान मुरलीधरन मॉरीशस के मलयाली समुदाय से मिले और उनके साथ केरल पिरावी पर्व मनाया। उन्होंने विश्व हिंदी सचिवालय का भी दौरा किया। अपनी आधिकारिक यात्रा के अंतिम दिन मुरलीधरन ने पोर्ट लुईस स्थित भारतीय दूतावास का दौरा किया और उच्चायोग के अधिकारियों से भारतीय समुदाय के कल्याण और खुशहाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आग्रह किया।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More