शरद पूर्णिमा के दिन इन राशियों को मिल रहा है व्यापार या नौकरी में धान का लाभ

मेष : आज का दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी का योग है। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मनोरंजन एवं आनन्ददायक दिन है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कारोबार में बेहतरी आएगी, नए संपर्क भी बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे।

वृषभ : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, प्रतिस्पर्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आज अधूरे कार्य संपन्न होंगे। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें।

मिथुन : आज साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में साझेदारी अवश्य लें। कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा, मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना है।

कर्क : आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। संयमपूर्वक कार्य करें। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।

शरद पूर्णिमा का त्योहार चंद्र ग्रहण के साये में मनाया जाएगा

सिंह : मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अपने जीवनसाथी की राय को महत्व दें। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा।

कन्या : ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार अवश्य करें या फिर किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।

तुला : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं उर्जा अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ होगा। उच्चस्तरीय एवं सहयोगी व्यक्तियों से भेंट लाभकरी रहेगी।

वृश्चिक : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। तेज गति से वाहन न चलाएं साथ ही तेज गति के वाहन से बचकर चलें।

सिलाई मशीन की लंबी यात्रा! अमरीका से भारत तक का दौर!!

धनु : आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। लक्ष्मी देवी की कृपा से आय में वृद्धि होगी। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे।

मकर : आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे, आपके प्रमोशन के योग हैं। कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को मुनाफा वाले सौदे होंगे।

कुंभ : आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना है। भाग्योदय के प्रबल योग है। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा।

मीन : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा ना करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। ध्यान योग करना लाभप्रद रहेगा। घरेलू काम में व्यस्त होंगे।

Astrology

सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन के लिए अतिशुभदायी है आज का दिन, जानें क्या कह रहा आपका राशिफल

आज का पंचांग (3 मई, 2024, शुक्रवार) व राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें… यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो एक बार सोच कर करें निर्णय… ऐसा कह रहे हैं आपके सितारे… राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद आज और कल का दिन खास 03 मई 2024 : मुनि सुब्रतनाथ जयंती कल। […]

Read More
Astrology

आपकी राशि के लिए भी बहुत ख़ास है आज का दिन (दो मई, गुरुवार), जानें आज का राशिफल

यदि आपको भी चाहिए भाग्य का साथ तो ज़रूर पढ़िए आज क्या कह रहे हैं आपके सितारें…   राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद मेष राशि : आप के रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी। वृषभ राशि : […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि वृषभ, मिथुन, सिंह, कुम्भ या मीन है तो शुभ है आज का दिन

कैसा बीतेगा आज (30 अप्रैल) मंगलवार, जानिए आज का राशिफल व पंचांग जयपुर से राजेंद्र गुप्ता आज और कल का दिन खास 30 अप्रैल 2024 : गुरु अर्जुनदेव जयंती आज। 01 मई 2024 : मजदूर दिवस कल। आज का राशिफलः 30 अप्रैल, 2024, मंगलवार मेष: घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क […]

Read More