बंगलादेश में ट्रेन की टक्कर में 15 लोगों की मौत

ढाका। बंगलादेश के किशोरगंज जिले में सोमवार को ढाका से लगभग 117 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में दो ट्रेनों की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 15 हो गई है। यह जानकारी जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक सर्कर ने शिन्हुआ को दी। अधिकारी ने कहा कि बंदरगाह शहर चट्टोग्राम की ओर जा रही एक कंटेनर ट्रेन सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर ढाका जाने वाली एगरोसिंधुर एक्सप्रेस से टकरा गई।

उन्होंने कहा कि मलबे में से अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं।  दुर्घटना में एगरोसिंधुर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पलट गए और लगभग 100 लोग घायल हुए हैं और आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षित बचाए गए अधिकांश यात्रियों को चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सैकड़ों स्वयंसेवी और स्थानीय लोग दमकल कर्मियों के साथ मिलकर मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। (वार्ता/शिन्हुआ)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More