गांडा ने हवाई हमलों के बाद जवाबी हमलों की चेतावनी दी

कंपाला। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने रविवार को पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में शिविरों पर सैन्य हवाई हमलों के बाद एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) विद्रोहियों को जवाबी हमलों की चेतावनी दी। मुसेवेनी ने अपने बयान में कहा कि सैन्य लड़ाकू-बमवर्षकों ने शनिवार को बुंदीबुग्यो-सेमिलिकी की पश्चिमी सीमा पर चार अलग-अलग बिंदुओं पर ADF विद्रोहियों के ठिकानों पर दूसरा हवाई हमला किया।

हमले में कई ADF सदस्य मारे गए। पिछला हवाई हमला इसी महीने की शुरुआत में किया गया था। आतंकवादी (ADF) कांगो से भाग रहे हैं, और युगांडा में फिर से प्रवेश कर रहे हैं और कुछ आतंकवादी आतंकी कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने ने कहा, ‘इसलिए, जनता को अपने क्षेत्र में आने वाले अजीब लोगों से सावधान रहने के लिए सतर्क किया जाता है।’ उनकी सूचना अपने निकटतम पुलिस को दें। यहां तक कि रिश्तेदार भी जो लंबे समय से दूर हैं और अचानक लौट आते हैं। वे आतंकवादियों का हिस्सा हो सकते हैं।  सेना के अनुसार, लगभग पांच सशस्त्र ADF विद्रोहियों के एक समूह ने शुक्रवार को युगांडा के पश्चिमी जिले कासे में प्याज ले जा रहे एक ट्रेलर ट्रक पर हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।  (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More