दिल्ली पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वयंभू उपदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली पुलिस ने दो महिला भक्तों की शिकायतों पर एक स्वयंभू धार्मिक उपदेशक को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। द्वारका के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष एम वर्धन ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक दो महिलाओं द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान विनोद कश्यप (33) के रूप में हुई है, जो राष्ट्रीय राजधानी के काकरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार चला रहा था और उसके नाम पर एक यूट्यूब चैनल भी है। आरोपी पर दोनों मामलों में यह आरोप लगाया गया है कि उसने महिला भक्तों को उनकी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए उनकी मदद करने के लिए बुलाया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो महिलाओं ने आरोपी कश्यप के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर द्वारका जिला पुलिस के पास पहुंचीं। उन्होंने आरोपी पर उनकी सभी समस्याओं को हल करने के वादे के साथ उन्हें फुसलाने और बाद में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। आरोपी ने दोनों महिलाओं को धमकी भी दी थी। (वार्ता)

Delhi

विधेयकों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते राज्यपाल: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्यपाल बिना किसी कार्रवाई के विधेयक व विधेयकों को अनिश्चितकाल के लिए लंबित नहीं रख सकते। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि राज्य के एक अनिर्वाचित प्रमुख के रूप में राज्यपाल को कुछ संवैधानिक शक्तियां […]

Read More
Delhi

निर्यात सबसे तेजी से बढ़़ रहा है: PHD चैंबर

नई दिल्ली। भारतीय उद्योग जगत 2023 तक दो लाख करोड़ डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति पर विचार कर रहा है क्योंकि कोविड के बाद भारत के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत की उभरती निर्यात गतिशीलता पर PHD रिसर्च ब्यूरो, PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आज जारी में […]

Read More
Delhi

मोदी के विरुद्ध अभद्र शब्दों, आरोपों पर राहुल को निर्वाचन आयोग का नोटिस

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के नेता एवं लोक सभा सदस्य राजीव गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ राजस्थान की एक चुनावी जनसभा में अमर्यादित शब्दों और निराधार आरोपों के खिलाफ शिकायत पर गुरुवार को जवाब तलब करने का नोटिस जारी किया। मोदी की आलोचना में जेबकतरा और भारतीय क्रिकेट के लिये पनौती […]

Read More