खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवन सिंह पन्नू की जमीन मकान कुर्क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कनाड़ा में रह रहे घोषित आतंकवादी गुरपतवन सिंह पन्नू के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए शनिवार को अमृतसर और चंडीगढ़ में उसके मकान और जमीन को जब्त कर लिया। पन्नू प्रतिबंधित सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) का स्वयं भू जनरल कौंसिल है। NIA 2019 से उसे तलाश रही है। उसे नवंबर 2022 में भगोड़ा घोषित किया गया था उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हैं।

जब्त सम्पतियों में अमृतसर जिले के खनकोट गांव 46 कैनाल खेती की जमीन और चंडीगढ़ के सेक्टर 15/सी में मकान नं 2035 का चौथाई हिस्सा जब्त किया गया है। पन्नू के खिलाफ मूल मामला 19 अक्टूबर 2018 को अमृतसर के सुलतानविंड थाने में एफआईआर नं 152 के तहत दर्ज किया गया था जिसे बाद में जांच और कार्रवाई के लिए NIA को सौंप दिया गया था। NIA की शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस कार्रवाई से कनाडा सहित विभिन्न देशों में रह कर भारत के खिलाफ आतंकवाद और अलगाववाद की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ भारत का शिकंजा सख्त हुआ है। NIA ने कहा है कि उसने मोहाली में SAS नगर मोहाली की विशेष NIA अदालत के आदेश के बाद शनिवार को यह कार्रवाई की।

NIA की जांच से पता चला है कि पन्नू का संगठन SFJ इंटरनेट का दुरुपयोग करके भोले भाले युवकों का बरगलाकर उन्हें आतंकवाद और अपराध की दुनिया में झोंकने में लगा है। भारत सरकार ने पन्नू को जुलाई 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पन्नू पंजाब में गिरोहबाजों और युवाओं को सोशल मीडिया पर आजाद खालिस्तान के लिए लड़ाई करने और भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देने के लिए भड़का रहा है। पन्नू कनाडा में रहकर भारत के वरिष्ठ राजनयिकों को धमकी दे चुका है। उसने कुछ दिन पहले कनाडा में रह रहे हिंदुओं को धमकी देकर कहा था कि वे कनाडा छोड़ दें।(वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More