RLD अध्यक्ष आशीष तिवारी ने बुलाई विधानसभा पदाधिकारीयों की अहम मीटिंग

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों के प्रत्येक बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूत करने के लिए महानगर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यालय में एक बड़ी और अहम मीटिंग का आयोजन हुआ।
लखनऊ महानगर अध्यक्ष आशीष तिवारी के आवाहन पर आयोजित इस अहम मीटिंग में सभी नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी सदस्यों ने एक स्वर में आरएलडी को तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग के मुख्य बिंदु…

1- नगर के पदाधिकारियों का आपस में परिचय।
2-राष्ट्रीय लोकदल में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाना।
3- नगर की समस्याओं तथा उनके समाधान पर चर्चा।
4- नगर में पार्टी को तेजी से सक्रियता में लाना।
5- नगर के 110 वार्डों में हर हफ्ते 1 वार्ड में मीटिंग करना।
6- संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना।
7- भविष्य में होने वाले चुनावों के लिए मजबूत प्रत्याशियों को तैयार करना।
8- मौजूदा सरकार के किए हुए घोटालों तथा तुष्टीकरण की राजनीति पर आम जनता को जागरूक करना।
9- राष्ट्रीय लोकदल के नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सुझाव व शिकायतें।

इस मीटिंग में प्रमुख रूप से रोहित सैनी, कृष्णपाल पांडे, डॉo एसपी पाठक, मनीष सिंह, आदित्य सिंह राठौड़, रिपुंजय शर्मा, विवेक सिंह परिहार, महफूज अख्तर खान, सुनील विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, बाबू भाई, अश्विनी यादव, कुलदीप दुबे, अनिल सिंह के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

देवरिया में सनसनीख़ेज़ वारदात, छह की हत्या, पाँच ब्राह्मण परिवार के लोग

ज़मीनी रंजिश में हुई खूनी वारदात से पूरा प्रदेश दहला, सीएम ने कहा- कार्रवाई करें नया लुक संवाददताता लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीख़ेज़ वारदात हुई है। इस वारदात से पूरा इलाक़ा दहल गया है। दो पक्षों में खूनी संघर्ष में जिला पंचायत सदस्य सहित छह लोगों की मौत […]

Read More
Uttar Pradesh

दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता जागरूकता अभियान: ज्योति अग्रवाल

अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर दो से आठ अक्टूबर के बीच स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्योति अग्रवाल ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार स्वच्छता […]

Read More
Uttar Pradesh

GST में पंजीयन करा कर छोटे व्यापारी ज़रूर लें ₹10 लाख का बीमा लाभ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश GST ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी की आज चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मुख्य आयक्त GST में पंजीयन करा कर छोटे व्यापारी ज़रूर लें ₹10 लाख का बीमा लाभ उत्तर प्रदेश GST ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी की आज चौथी बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधान मुख्य आयक्त केन्द्रीय वस्तु एवं सवा कर प्रमोद […]

Read More