सरोज खान का किरदार निभायेगी माधुरी दीक्षित!

मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित सिल्वर स्क्रीन पर दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाती नजर आ सकती है। फिल्म निर्माता भूषण कुमार, सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है। सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश की जा रही है। एक अभिनेत्री सरोज खान के जवानी के दिनों का किरदार दिखाएगी जबकि दूसरी उनके उम्र के दूसरे पड़ाव का किरदार पर्दे पर लेकर आएगी। इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर सोचा जा रहा है।

माधुरी दीक्षित और सरोज खान का खास गुरु-शिष्य का बॉन्ड रहा था। माधुरी का करियर डिफाइन करने में सरोज खान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। माधुरी दीक्षित के ज्यादातर पॉपुलर गाने एक दो तीन से लेकर धक धक तक सभी सरोज खान की वजह से ही हिट रहे। माधुरी ने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि सरोज खान उन्हें कोरियोग्राफ करें। इसके अलावा उन दोनों के बीच बहुत करीबी रिश्ता और अंडरस्टैंडिंग थी। (वार्ता)

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More