मंगलकामना मोदी राष्ट्र साधना का जीवन व्रत

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

नरेंद्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। जनता के बीच उनकी विश्वसनीयता कायम है। गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब छह करोड़ लोगों को अपना परिवार माना। प्रधानमंत्री के रूप में 140 करोड़ लोग उनके परिजन हैं। सबका साथ सबका विकास ही उनका ध्येय है। यही उनका संकल्प है। बिना रुके बिना थके वह इस संकल्प को सिद्ध कर रहे हैं। उनका कार्यकाल शानदार है। उनकी उपलब्धियां बेमिसाल हैं। उनके नेतृत्व में देश निरन्तर विकास कर रहा है। भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर है। उनकी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है। नौ वर्ष में तेरह करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से उपर आए हैं।

भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का महत्व और प्रभाव बहुत बढ़ा है। वह विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए छब्बीस दलों को गठबंधन करना पड़ा है। अपने अपने प्रभाव वाले राज्यों में इनमे से कोई भी एक दूसरे को देखना नहीं चाहता। इनका लक्ष्य नकारात्मक है। ना नीति है, ना नेतृत्व है। अनेक नेता प्रधानमन्त्री बनने का सपना देख रहे हैं।

इनमें से कोई भी दल विकास की चर्चा नहीं करता। अनेक राज्यों में इनकी सरकारें हैं। दस वर्ष यूपीए की सरकार रही। विकास को मुद्दा बनाने इनकी हैसियत नहीं है। वह जानते हैं कि मोदी सरकार की उपलब्धियां सत्तर वर्षों पर भारी हैं। इसलिए मोदी को हटाने के लिए वोटबैंक की राजनीति का सहारा लिया जा रहा है। सनातन हिन्दू धर्म पर अमर्यादित बयान दिए जा रहे हैं। अजीब स्थिति है। मोदी का विरोधी विपक्ष ही विकास के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।

Raj Dharm UP

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय: योगी

योगी ने कहा- कृषि को उत्तम रोजगार का साधन बना रही है हमारी सरकार बोले CM- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे हैं, गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कृषि के माध्यम से हमारे किसान अपना जीविकोपार्जन करने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में भी सहयोग करते […]

Read More
Raj Dharm UP

सनातन ही धर्म, बाकी सब संप्रदाय व उपासना पद्धति : योगी

युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का विश्राम गोरखपुर । मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्म एक ही है, वह है “सनातन धर्म”। बाकी सब संप्रदाय और उपासना पद्धति हैं। सनातन धर्म मानवता का धर्म है। यदि सनातन धर्म पर आघात होगा […]

Read More
Raj Dharm UP

बिहार में जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी, अखिलेश यादव बोले- ये देश की तरक्की का रास्ता

लखनऊ। बिहार के नीतीश कुमार सरकार ने जाति जनगणना को जारी करके एक बड़ा दांव खेला है। सरकार की तरफ जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बिहार में 36 फीसदी अत्यंत पिछड़ा, 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग, 19 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68 फीसदी अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या बताई गई है। इसके बाद से […]

Read More