श्रीलंका के तमिलों की आकांक्षाओं को पूरा करने पर “भारत” का जोर

शाश्वत तिवारी

मानवाधिकार परिषद का 54वाँ सत्र जिनीवा में 11 सितम्बर को आरम्भ हुआ और 13 अक्टूबर तक चलेगा। पाँच सप्ताह की इस अवधि में अफ़ग़ानिस्तान, बेलारूस, काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हेती, म्याँमार, निकारागुआ, श्रीलंका, सूडान समेत अन्य देशों में मानवाधिकारों की स्थिति पर चर्चा होगी। मानवाधिकार परिषद के 54वें सत्र में श्रीलंका में सुलह, जवाबदेही और मानवाधिकारों को बढ़ावा देना विषय पर ओएचसीएचआर रिपोर्ट पर इंटरैक्टिव संवाद के दौरान भारत का वक्तव्य सामने आया है।

भारत ने कहा कि हमने उप उच्चायुक्त की रिपोर्ट पर ध्यान दिया है। भारत, श्रीलंका के एक करीबी पड़ोसी और मित्र के रूप में हमेशा साथ है। राहत की दिशा में श्रीलंका के प्रयासों का लगातार समर्थन किया गया है, श्रीलंका में पुनर्वास, पुनर्स्थापन और पुनर्निर्माण प्रक्रिया समेत अन्य बहु-आयामी समर्थन प्रदान किये गए हैं। अपनी आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए पिछले वर्ष श्रीलंका को 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सहायता प्रदान की गई है। श्रीलंका और भारत में मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी, मजबूत भारत-श्रीलंका आर्थिक साझेदारी और सभी क्षेत्रों और सभी लोगों के लिए समावेशी और सतत विकास पर प्रकाश डाला है।

भारत हमेशा दो मूलभूत सिद्धांतों द्वारा निर्देशित रहा है जिसमे एक है समानता, न्याय, गरिमा आदि के लिए तमिलों की आकांक्षाओं को समर्थन और दूसरी शांति, एकता, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता है। हमें उम्मीद है कि श्रीलंका सरकार समानता, न्याय और शांति के लिए तमिलों की आकांक्षाएं और अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। भारत ने मोरक्को में हालिया भूकंप में हजारों लोगों की जान जाने पर हार्दिक संवेदना व्यक्त भी की।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More