चीन के शेन्जेन शहर में हो रही बारिश ने तोड़ा 71 साल का रिकार्ड

शेन्ज़ेन। चीन में गुआंग्डोंग प्रांत के शेन्ज़ेन शहर में गुरुवार रात हो रही मूसलाधार बारिश ने 71 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया है। नगर पालिका मौसम विज्ञान ब्यूरो ने आज यहां बताया कि शेन्जेन शहर में शाम पांच बजे से गुरुवार से शुक्रवार सुबह छह बजे तक औसत वर्षा 202.8 मिमी और अधिकतम संचयी बारिश 469 मिमी तक दर्ज की गई है। ब्यूरो ने बताया कि शहर में हो रही यह बारिश अत्यधिक तेजी, लंबे समय और मूसलाधार बारिश की विस्तृत श्रृंखला है जिसमें चार बारिश के रिकॉर्ड, दो घंटे, तीन घंटे, छह घंटे और 12 घंटे की अधिकतम बारिश शामिल है। इस बारिश से शेन्जेन में 1952 में हुई बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। ब्यूरो ने शुक्रवार को भी यहां भारी बारिश जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

शेन्जेन के बाढ़, सूखा और तूफान नियंत्रण मुख्यालय ने शुक्रवार सुबह एक नोटिस जारी कर शहर भर के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल और किंडरगार्टन नागरिकों की सुरक्षा और संपत्ति के लिए स्कूलों को आज बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि छह सबवे लाइनों के कुछ हिस्सों में सेवा निलंबित रहेंगी। बारिश से बुरी तरह प्रभावित लुओहू जिले में उद्यम और सार्वजनिक संस्थान और जिले में रहने वाले निवासी भी शुक्रवार को काम बंद रखेंगे। अधिकारियों ने लोगों को पहाड़ों, नदियों, ढलानों और रिटेनिंग दीवारों जैसे खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहने के लिए सर्तक किया। (वार्ता)

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More