हिन्दू गौरव दिवस

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

अलीगढ़ में कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि हिन्दू गौरव दिवस का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामन्त्री धर्मपाल सिंह ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजली दी। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कल्याण सिंह ने तीन लक्ष्य बनाये थे- श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन को गति देना, गरीब कल्याण के विचार को धरातल पर उतारना और सामाजिक सद्भाव के साथ वंचितों का कल्याण। प्रधानमंत्री कल्याण सिंह के इन लक्ष्यों को आगे ले जा रहे हैं। करोड़ों गरीबों को गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शौचालय, पेयजल, स्वास्थ्य एवं खाद्यान्न सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही, अन्य योजनाओं के माध्यम से गरीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा किया है। बाबूजी ने सदैव पिछड़े वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा, नीट की परीक्षा, नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूलों में आरक्षण की सुविधा प्रदान की। उन्होंने पिछड़ा समाज के उद्यमियों के लिए नेशनल पेंशन फण्ड की स्थापना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने राज्य के परम्परागत उद्यम को बढ़ावा देने और प्रदेश के इण्डस्ट्री सेक्टर को नई पहचान दिलाने के लिए ’वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’ योजना शुरू की। इस योजना से जनपद अलीगढ़ की पहचान को वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है। स्व0 बाबूजी पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सम्बन्ध में कहते थे कि ’पेट को आहार, मन को प्यार, मतिष्क को विचार, और आत्मा को संस्कार’ इन चारों का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। बाबूजी ने अपना जीवन एकात्म मानववाद के अनुसार जिया। इन संस्कारों के परिणामस्वरूप ही बाबूजी ने अपने लिए राजगद्दी का उपभोग करने के स्थान पर त्याग को चुना। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मन्दिर बन रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मन्दिर बन रहा है, वहीं काशी में काशी विश्वनाथ धाम और प्रदेश भर में विकास की अनेक बड़ी परियोजनाएं, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की गयी थी, वह आज मूर्त रूप ले रही हैं।

राज्य सरकार ने स्व0 कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नाम उनके नाम पर करने का कार्य किया। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से जनपद बुलन्दशहर में बाबूजी के नाम पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अगले सत्र में इस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया सम्पन्न होकर बुलन्दशहर और इसके आस-पास के नौजवानों को अध्ययन की सुविधा प्राप्त होगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बाबूजी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने सदैव गरीबों और पिछड़ों के उद्धार के लिए कार्य किया। प्रधानमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण पूरा कराकर बाबूजी के सपने को साकार कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज हम सभी का सौभाग्य है कि बाबूजी द्वारा किये गये कार्यों के चलते भव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर का निर्माण हो रहा है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके द्वारा राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लिए गए साहसिक निर्णय आज भी प्रेरक है। श्रीरामजन्मभूमि आन्दोलन के अग्रणी नायक के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने समय की शिला पर इतिहास सृजन कर दिया।

Central UP Raj Dharm UP

मंत्री हलकान, प्रशासन परेशान, दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या

जेलों में बंदियों की आत्महत्याओं पर एक्शन में जेलमंत्री! प्रमुख सचिव और डीजी जेल को घटनाएं रोकने के दिए निर्देश दो माह में आधा दर्जन बंदियों ने की जेल में आत्महत्या राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश की जेलों में बंदियों के आत्महत्याओं की घटना को जेलमंत्री ने गंभीरता से लिया है। जेलमंत्री ने विभाग के आला […]

Read More
Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More