इक्वाडोर में राष्ट्रपति उम्मीदवार की हत्या पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

क्विटो। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लैस्सो ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फरनांडो विल्लविसेंशियो की हत्या को जघन्य अपराध करार देते हुए तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। लैस्सो ने विल्लविसेंशियो (59) की बुधवार को एक राजनीतिक रैली में की गई हत्या को ‘गंभीर आंतरिक उथल-पुथल’ करार देते हुए देश में 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने कहा देश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस को तैनात किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि इस हत्या के संगठित अपराध जिम्मेदार है और इसके मद्देनजर 20 अगस्त को होने वाले चुनाव की योजना को आगे बढ़ाया जायेगा। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद एक संदिग्ध की मौत हो गई। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More