अमेरिका से 105 प्राचीन कलाकृतियों की “वतन” वापसी

शाश्वत तिवारी


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियों को वापस करने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया है। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इससे हर भारतीय खुश होगा। इसके लिए अमेरिका का आभारी हूं। ये बहुमूल्य कलाकृतियां अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती हैं। उनकी घर वापसी हमारी विरासत और समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा था, भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन वस्तुएं, घर लौट रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के बाद अमेरिका की ओर से सौंपे गए पुरावशेष, दूसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं और इनमें उल्लेखनीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत शामिल हैं।

इनमें से कुछ पुरावशेषों में राजस्थान से बारहवीं-तेरहवीं सदी का एक संगमरमर का मेहराब, मध्य भारत से 14-15वीं सदी की अप्सरा, दक्षिण भारत से 14-15वीं सदी का संबंदर और 17-18वीं सदी का कांस्य नटराज, दक्षिण भारत से भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दूतावास के अधिकारियों को ये पुरावशेष सौंपे गए। अब ये 105 प्राचीन कलाकृतियां, संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वदेश लौट रही हैं।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More