सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर NDA में हुए शामिल, BJP ने दिया विपक्ष को झटका

लखनऊ। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने विपक्ष को एक और बड़ा झटका दिया है। ‌उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर NDA में शामिल हो गए हैं। ओपी राजभर ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की। वे अखिलेश की पार्टी सपा के सहयोगी रह चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा-ओपी राजभर से दिल्ली में मुलाकात हुई और उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में आने का निर्णय लिया। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूं। उनके आने से उत्तर प्रदेश में NDA को मजबूती मिलेगी।

बता दें कि इन दिनों यूपी के सियासी गलियारों में ओपी राजभर को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। माना जा रहा था कि वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। अमित शाह से मुलाकात से पहले ओपी राजभर ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ मुलाकात की है। उसके बाद कयास तेज हो गए थे कि ओपी राजभर का जल्द बीजेपी गठबंधन में शामिल होने का एलान होगा। इससे पहले 2022 के विधानसभा चुनाव 2022 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ था। राजभर ने अखिलेश साथ मिलकर चुनावी कैंपेन संभाला था। उन्होंने जीत के लिए तमाम रणनीतियां बनाईं और योगी सरकार को घेरने की कोशिश की थी।

हालांकि चुनावी परिणाम दोनों के लिए निराशा लेकर आए थे। बाद में बयानबाजी से माहौल गरमाया और ओपी राजभर, अखिलेश के बीच सियासी दूरियां बढ़ती चली गईं। ओमप्रकाश राजभर यूपी के जहूराबाद से विधायक हैं। ‌पिछले काफी समय से सियासी गलियारों में चर्चा थी कि ओपी राजभर फिर से BJP के साथ जाएंगे। ऐसे में BJP के साथ गठबंधन होने की अटकलों को विराम देते हुए सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मौके पर राजभर के बड़े पुत्र डॉ. अरविंद राजभर के अलावा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी मौजूद रहे।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More