मेरठ में हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के देहात क्षेत्र में कांवड़ के बिजली के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से छह शिव भक्तों की झुलस कर मौत हो गई जबकि 18 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हो गये जिनमें छह से ज्यादा की हालत अति गंभीर बनी हुयी है। पुलिस ने बताया कि भावनपुर क्षेत्र के गांव राली चौहान निवासी संजू और प्रदीप अपने साथियों के साथ शनिवार रात कांवड़ लेकर गांव वापस लौट रहे थे।

बताया गया है कि उनका डाक कांवड़ का लाउडस्पीकर किसी तरह ग्‍यारह हजार की बिजली की लाइन से टकरा गया। हाइ वोल्टेज के संपर्क में आते ही छह कांवड़ियों की झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा कांवड़िये बुरी तरह घायल हो गये। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी फौरन ही मौके पर पहुंचे और घायलों को मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा आस पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।

फिलहाल पुलिस की ओर से दो सगे भाइयों प्रशांत और हिमांशु के अलावा महेंद्र, मनीष सैनी और लखमी की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनमें छह की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गांव के लोगों और कांवड़ियों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और जाम लगा दिया। बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खुलवाया जा सका। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More