वेस्ट बैंक में इजरायल के अभियान के दौरान चार लोगों की मौत

गाजा। फिलिस्तीन में वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में रात में शुरू हुई इजरायली सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान मरने वाले लोगों की संख्या चार हो गई है। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इज़रायल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार से सोमवार की रात को कहा कि वे ‘जेनिन क्षेत्र में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला कर रहे थे।

फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बाद में रात में कहा कि इज़रायल के अभियान के दौरान दो लोग मारे गए और अन्य 10 घायल हो गए। मंत्रालय ने सोमवार सुबह कहा, ‘जेनिन शहर में तीन फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, रामल्ला शहर में एक की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।’ जेनिन में इज़रायल के अभियान के खिलाफ रामल्ला में रात भर विरोध प्रदर्शन किया गया।

IDF ने कहा कि इजरायली सुरक्षा बलों ने जेनिन में स्थानीय आतंकवादियों द्वारा इजरायल के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए मुख्यालय पर हमला किया। मुख्यालय में हथियारों और विस्फोटकों के भंडारण के लिए एक गोदाम भी है। फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इज़रायली अभियान की शुरुआत से पहले जेनिन पर इज़रायली हवाई हमले के दौरान एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य स्थानीय निवासी घायल हो गया। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More