CRPF IG ने की अमरनाथ यात्रा मार्ग की सुरक्षा की समीक्षा

श्रीनगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) श्रीनगर सेक्टर के महानिरीक्षक (IG) अजय कुमार यादव ने गुरुवार को परंपरागत अमरनाथ यात्रा के बालटाल मार्ग का सुरक्षा समीक्षा दौरा किया।  यादव ने आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए स्थापित मार्गों और शिविरों की सुरक्षा समीक्षा की। जो बालटाल मार्ग के नोडल अधिकारी भी हैं। केन्द्रशासित प्रदेश में 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस बार एक जुलाई को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के बालटाल मार्गों से शुरू होने वाली है और यह 31 अगस्त तक चलेगी। IG यादव ने आज सभी तीर्थयात्रियों और सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मार्गों और शिविरों की सुरक्षा समीक्षा की। इस समीक्षा में अनुभवी अधिकारियों की एक टीम शामिल है। जिसमें बालटाल के संयुक्त नोडल अधिकारी DIG जयदेव केसरी, DIG किशोर प्रसाद और अन्य फील्ड कमांडर भी हैं। टीम ने संभावित जोखिमों और कमियों का आकलन करते हुए बालटाल मार्ग और शिविरों का सावधानीपूर्वक अवलोकन किया।

इस सुरक्षा समीक्षा का उद्देश्य एक सुरक्षित माहौल बनाना है। जिससे बाबा बर्फानी की वार्षिक यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को शांति, सद्भाव और निर्बाध आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके। परंपरागत यात्रा मार्ग की जांच की गई, जिसमें दुर्गम इलाकों, यातायात अवरोधों एवं प्राकृतिक खतरे वाले इलाकों सहित संभावित चुनौतियों की पहचान की गई है। बालटाल मार्ग के साथ-साथ मणिगाम, नीलग्रथ, रंगामोर, सरबल, बालटाल और दोमेल में यात्रा शिविरों का सुरक्षा के लिए गहन मूल्यांकन किया गया और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना पर जोर दिया गया। CRPF की चिकित्सा टीमों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया संरचना की भी समीक्षा की गई, जिसकी स्थापना किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से तुरंत और कुशलता से निपटने के लिए की गई है। तीर्थयात्रियों के लिए बालटाल मार्ग पर चिकित्सा सुविधाएं, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रो और आपातकालीन निकासी को रणनीतिक रूप से स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यादव ने सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More