कविता : प्रकृति का अद्भुत कारनामा

कर्नल आदि शंकर मिश्र
कर्नल आदि शंकर मिश्र

प्रकृति का अद्भुत कारनामा है कि,
हर चीज़ टूटकर सुंदर परिणाम देती है,
बादल फटते हैं तब बारिस होती है,
खेत जोतकर ज़मीन उपजाऊ होती है।

फसल की मिंजाई अनाज देती है,
बीज फटकर नयी पौध उगती है,
जीव का आवरण टूटता है जब,
तब नये जीव की उत्पत्ति होती है।

कोई भी महसूस करे कि वह टूट गया,
तब अच्छा फल प्रतीक्षारत होता है,
यह ईश्वर पर आस्था की बात है कि
वह हर चीज़ का सदुपयोग करता है।

कोई भले ही हर तरह से परिपूर्ण न हो,
हर किसी में कोई तो अच्छाई होती है,
उसकी बुराईयों से दूर रहना चाहिये
अच्छाइयों से ही तो सीख मिलती है।

किरण चाहे सूर्य की हो या आशा की
जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है,
अपनों के साथ का सुख बढ़ जाता है,
और अगर दुख हो तो वो घट जाता है।

ईश्वर का हमें आभारी होना चाहिये,
वह रोज़ हमें ताक़त व शक्ति देते हैं,
हमारी सुख सुविधा, हमारे आराम की,
ईश्वर ही तो सारी व्यवस्था करते हैं।

आदित्य यह समझने की क्षमता
भी हमें ईश्वर से ही मिल पाती है,
उनसे ही सदबुद्धि और जीवन की
सार्थकता की अनुभूति हो पाती है।

 

Litreture

चार लघु कथाओं की समीक्षा

समीक्षक: डॉ ऋषिकुमार मणि त्रिपाठी लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ लघु कथा एक झलक लेखक सुरेश शुक्ल ‘शरद आलोक’ साग्न स्टूडेंट टाउन से मशहूर क्लब सेवेन शहर ओस्लो के मध्य रात ग्यारह बजे आगए। डिस्कोथेक के जीवंन्त संगीत आर्केस्ट्रा सभी नि:शुल्क प्रवेश  मदिरा पीकर अनजान लड़कियो के बांहो मे बाहें डाले रात भर नाचते। मै […]

Read More
Litreture

जल की एक बूंद

जल की एक बूंद करती है सृजन रचती है विश्व को । जल की एक बूंद बनती वंश लोचन सीप मे मोती गजमुक्ता चमकाती आनन । जल की एक बूंद करती है प्राणदान बनती चरणामृत विष्णु पदनख की सुरसरिता पालती विश्व को। जल की एक बूंद ऋषियों का अस्त्र थी नयनो की भाषा बच्चों की […]

Read More
Litreture

नारायण जो हर पल रचते नई कहानी

है अनंत आकाश हमारा घर आंगन. मै चिडिया बन उड़ता रहा गगन में सब दिन| अपने तो मिल सके नहीं पूरे जीवन भर, मै सपने मे सबको अपना मान चुका था ||1|| टूट गया भ्रम जब देखी मैने सच्चाई यहां कागजी नावें चलती हर दरिया में | कश्ती कब पानी मे डूबी समझ न पाया, […]

Read More