PM दहल बोले- नक्शा सामने रखकर चर्चा से सुलझेगा भारत-नेपाल का सीमा विवाद, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को कहा, दोनों देशों के बीच सीमा विवादों को हल करने के लिए नेपाल और भारत के अधिकारियों को मानचित्र सामने रखकर बातचीत करनी चाहिए। वे नेपाल की संसद (प्रतिनिधि सभा) में सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे। प्रचंड 31 मई से तीन जून तक भारत के दौरे पर थे। दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को उनकी बैठक में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और रेलवे सेवाओं सहित छह परियोजनाएं शुरू कीं। दोनों नेताओं ने सीमा विवाद को मित्रता की भावना से सुलझाने का भी संकल्प लिया।

उन्होंने अपनी संसद को बताया, मेरी भारत यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हम राष्ट्रीय हित और संप्रभुता से जुड़े मामलों को लेकर चिंतित हैं। सीमा विवाद के मुद्दों पर भी बातचीत हुई है। मैं अपशिष्ट प्रबंधन और आईटी के विकास के बारे में जानने के लिए इंदौर गया था।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More