नैक तैयारी में विद्यार्थियों की सहभागिता पर राज्यपाल का बल

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उच्च शिक्षण संस्थानों की गतिविधियों में विद्यार्थियों को भी सहभागी बनाने का सुझाव देती रहीं हैं। वस्तुतः ऐसा करने से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी का विकास होता हैं। यह उनके सर्वागीण विकास में सहायक होता है। एक बार फिर उन्होंने विश्वविद्यालय की नैक तैयारी टीम में नए शिक्षकों और विद्यार्थियों को सहभागी बनाने का सुझाव दिया है। विद्यार्थियों को नैक ग्रेडिंग की उपयोगिता से अवगत कराना चाहिए। जिससे विद्यार्थी भी इसकी तैयारियों में सकारात्मक योगदान दें। राज्यपाल राजभवन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की नैक ग्रेडिंग हेतु तैयार सेल्फ स्टडी रिपोर्ट की समीक्षा कर रहीं थीं।

उन्होंने प्रस्तुतिकरण बिन्दुवार अवलोकन किया। प्रत्येक क्राइटेरिया में व्यापक सुधार के निर्देश दिए और प्रस्तुतीकरण को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। कहा कि विश्वविद्यालय के परिसर में महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित कार्यक्रमों का आयोजन कराकर उसमें विद्यार्थियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित रहे। विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी के दर्शन और प्रेरणाओं का वातावरण कायम करना चाहिए। गांधी जी की स्मृतियों पर बनी वीथिका को प्रस्तुतीकरण में स्थान देना चाहिए। 102 वर्ष पुराने इस विश्वविद्यालय का गौरव SSR में प्रदर्शित होना चाहिए।

उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले विद्यार्थियों के कार्यक्रमों पर पुस्तक बनाने का निर्देश भी दिया। इसका विवरण प्रस्तुतिकरण के हायपर लिंक में जोड़ना चाहिए। राज्यपाल ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों और पेंटिंग्स को भी परिसर में प्रदर्शित कराने को कहा। अन्य विश्वविद्यालयों द्वारा चौबीस घंटे पुस्तकालय सुविधा उपलब्ध होने का उदाहरण दिया। विश्वविद्यालय में इसके खोलने की समय-सीमा बढ़ाने को कहा। उन्होंने नैक तैयारी हेतु गठित टीम को तैयारी के लिए अपना अधिक समय देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपनी तैयारी हेतु टीम के सदस्य उच्चतम नैक ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालयों से मार्ग-दर्शन भी लें। बैठक में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी, विशेष कार्याधिकारी शिक्षा पंकज जॉनी भी उपस्थित थे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More