मुंबई जा रही बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 25 गंभीर रूप से घायल

पुणे। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक बस के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग घायल हो गये, जिनमें से 25 की हालत गंभीर है। रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि यह घटना मुंबई-पुणे राजमार्ग पर बोरघाट में शिंग्रोबा मंदिर के पास हुई जब करीब 45 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों का इलाज खोपोली के ग्रामीण अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि हाइकर्स ग्रुप, IRB  की टीमें पीड़ितों को राहत कार्य प्रदान कर रही हैं और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को मदद के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि बस में सवार यात्री पुणे में कार्यक्रम में शामिल होकर गोरेगांव मुंबई लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि अब भी कई यात्रियों के खाई में फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है। उसने बताया कि दुर्घटना के सही कारण का अब तक पता नहीं चला है। लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे 12 से अधिक यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। (वार्ता)

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More