उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा PM से सवाल पूछते हुए जारी किया गया पोस्टकार्ड: कृष्णकांत पाण्डेय

लखनऊ। राहुल गांधी द्वारा लगातार पूछे जा रहे सवाल कि ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के बीच रिश्ता क्या है’’ सहित तमाम सवाल तथा मोदी अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय सम्पत्ति की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की निर्भीकता और समझौता न करने का संकल्प के संघर्ष के समर्थन में कांग्रेसजनों ने संकल्प सत्याग्रह का आयोजन सफलतापूर्वक किया। जिसमें गांधी प्रतिमा के सामने सभी राज्यों और जिला मुख्यालयों में, कांग्रेस के सांसद एवं विधायकों ने अपने-अपने सदनों में काली पोशाक में विरोध प्रदर्शन किया और तानाशाही शासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसी क्रम में तय हुआ कि तीन अपै्रल से कांग्रेस फ्रन्टल संगठनों, विभागों/प्रकोष्ठों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की जायेगी जिसमें प्रधानमंत्री मोदी से प्रासंगिक मुद्दों पर सवाल पूछते हुए पोस्टकार्ड भेजा जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त के क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय ने एक सवाल ‘‘अडानी के व्यापार में लगे बीस हजार करोड़ किसके’’ लिख कर प्रधानमंत्री आवास पर भेजे जाने हेतु पोस्टकार्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के हाथों जारी किया। साथ ही पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने प्रधानमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड में निम्नलिखत सवाल चार सवाल पूछे।

आपके व गौतम अडानी के बीच क्या रिश्ता है?

आप की कितनी विदेश यात्राओं में अडानी साथ रहे?

अडानी को अभी तक आपने कितने ठेके दिलवाये

म्च्थ्व् से अडानी के कंपनी के शेयर क्यों खरीदवाये

पाण्डेय ने आगे बातया कि इस तरह से कांग्रेसजनों द्वारा प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजने का क्रम आज से शुरू हुआ। आज सेवादल कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी सहित पूर्व मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी ‘‘सोनू’’, संजीव सिंह, आलेख पाण्डेय, अनिल शुक्ला, वीरेन्द्र यादव, नितान्त सिंह, विक्रम पाण्डेय इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More