सत्ता पक्ष द्वारा यह कहा जा रहा है की अडानी पर हमला देश पर हमला :भूपेश बघेल

  • तानाशाह इस बात से डरता है की कहीं लोग उससे डरना न छोड़ दे: भूपेश
  • लोकतंत्र का गला घोंटना ,और विपक्ष को डराना, धमकाना ये सब देश के लिए नुकसानदेह है: बघेल

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बताया कि जनवरी में एक घटना हिंडनबर्ग की हुई थी जिसमे एक पेपर रिलीज़ हुआ था जिसकी वजह से देश के सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडानी का शेयर तेज़ी से गिरा उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20 हजार करोड़ रूपये कैसे आये इन सवालों के जवाब न तो भारतीय जनता पार्टी के नेता दे रहें हैं और न ही प्रधानमंत्री  कुछ बोल रहें हैं बल्कि कहा यह जा रहा है कि अडानी पर हमला भारत पर हमला है। और इस मुद्दे का लगातर दूसरी दिशा में जाने की कोशिशा भाजपा द्वारा की जा रही है?

उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि दुनिया में तानाशाहों की लम्बी सूची है चाहे हिटलर हो, मुसोलिनी हो, सद्दाम हुसैन हो, कज्जाफी से लेकर किंग जोंग तक इन लोगों के काम करने के ढंग से हम सभी परिचित है। तानाशाह दो प्रकार के होते हैं एक तो इस बात से डरता है कि लोग उससे डरना कहीं बंद न कर दे दूसर वह अपनी विरोधियों के मुंह बंद कराकर कुचल देना चाहते हैं और यही नहीं वह विरोधियों को रास्ते से हटाने के लिए किसी स्तर तक जा सकते है। इस घटना से हम सब वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा इसी प्रकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। अपने विरोधियों का दमन करने के लिए किसी स्तर पर जा रहें हैं यह हमने देखा। उन्होंने कहा कि बी एस मुंजे जो RSS के मुसोलिनी से सीखने गये थे कि तानाशाही को किस प्रकार से लागू किया जा सकता है। और आज जो हम अमृत महोत्सव प्रजातंत्र का अमृतकाल मना रहे हैं और ऐसे में लोकतंत्र के गला घोटने की कार्यवाही और विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब न देते हुए उसे अयोग्य घोषित करना, उसे दबाना, डराना धमकाना यह सब हो रहा है यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश प्रजातांत्रिक देश है और इसकी आजादी के लिए और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने बड़ी कुर्बानिया दी हैं, लम्बी लड़ाई लड़ी हैं। अगर लोकतंत्र पर आंच आयेगी तो हम खामोश बैठने वाले नहीं हैं। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है विपक्षी दलों के लोग भी इस घटना का विरोध कर रहें हैं। मेरा तो सीधा कहना है कि इधर- उधर की न बात कर यह बता कि काफिला लुटा कहां। उन्होंने कहा कि जब अडानी पर सवाल पूछा जाता है तो भाजपा को तकलीफ क्यों होती हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व राहुल गांधी ने प्रेस के माध्यम से सवाले पूंछे थे और आज वही सवाल लेकर मैं लखनऊ आया हूं और उन्हीं सवालों का जवाब हमें लेना है कि वह 20 हजार करोड़ किसका है। यह शेल कंपनियां किसकी थी? और जब कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे थे और जब 60 प्रतिशत तक गिर गया तब हमारे SBI और LIC  के पैसे किसके आदेश पर अडानी की कंपनियों पर लगाया जा रहा था। यह बड़े सवाल हैं जिनका जवाब हम आपके माध्यम से भाजपा सरकार से लेना चाहते हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल  को बचाने की जरूरत नहीं है, आज राहुल गांधी जी खुद देश के किसानों, मजदूरों, गरीबों, नौजवानों एवं महिलाओं की आवाज बन चुके हैं। उन्होंने लगभग 5 की महीने की भारत जोड़ो यात्रा कर महंगाई, बेरोजगारी और समाज में जो खाईं है उसे पाटने के लिए ही यात्रा की है। सवाल राहुल  का नहीं है बल्कि देश का है और सवाल इस बात का है प्रधानमंत्री  का अडानी  से क्या सम्बन्ध है? अडानी के शेल कंपनियों में पैसे किसने लगाये और क्यों लगाये और जो जनता का पैसा LIC और SBI में लगा है उसमें जो नुकसान हो रहा है उसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है? उन्होंने कहा कि हम डरने वाले नहीं है आज राहुल  की आवाज पूरे देश की आवाज बन गई है।

उन्होंने आगे कहा कि नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी जो पिछड़ी जाति से नहीं आते सरनेम लिखने से किसी की जाति का पता नहीं चलता इसलिए भाजपा मुद्दे को भटाकने का काम न करे। उन्होंने कहा कि पिछड़ो को लेकर भाजपा की सोच जगजाहिर है अगर भाजपा पिछड़ों की हितैषी है तो अब तक जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी? उन्होंने कहा कि अभी तक यूपी के नगरीय निकाय चुनाव क्यों नहीं कराये गये? यह केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए और अडानी के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए सारे कवायद की जा रही है। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव ( प्रभारी- उप्र ) एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री राजेश तिवारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अनिल यादव, संगठन सचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव, सचिन रावत हम्माम वहीद, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, आदि प्रमुख रहे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More