नवरात्रि में राशि के अनुसार देवी का चयन कर साधना विधानपूर्वक की जाए तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। राशि के अनुसार साधना क्रम दिया जा रहा है-
मेष : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।
वृषभ : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्रीविद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।
मिथुन : इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
कर्क : कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
सिंह : इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।
कन्या : इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
तुला : इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।
वृश्चिक : इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।
धनु : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
मकर : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
कुंभ : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
मीन : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।