बीमा योजनाएं सामाजिक सुरक्षा का आधार: राज्यपाल

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा बीमा योजनाएं सामाजिक सुरक्षा का आधार है और भारतीय जीवन निगम के कर्मठ कर्मवीर अभिकर्ता जीवन बीमा के सन्देश को शहरों के साथ ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने का अथक प्रयास कर रहे हैं। आनंदीबेन पटेल राजभवन में भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अपने कर्मवीर अभिकर्ताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित ‘प्रेरणादायक प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहीं थीं।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देते हुए एलआईसी ने अपने अभिकर्ताओं और ग्राहकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जीवन बीमा क्षेत्र में डिजिटल एप्लीकेशन ’आनंदा’ के माध्यम से पेपरलेस ऑफिस और ग्राहक सेवा के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

भारतीय जीवन बीमा निगम अपने कर्मठ और समर्पित योद्धाओं की मदद से देश के कोने-कोने में लोगों को न सिर्फ बीमा सुरक्षा प्रदान कर रही है, बल्कि निवेश और सुरक्षा के बेहतर विकल्पों के साथ एवं यूलिप योजनाओं के माध्यम से बेहतरीन रिटर्न सुनिश्चित कर रही है। यह रिटर्न बीमाधारकों को उनके ऐसे वक्त में काम आता है, जब उन्हें इसकी आवश्यकता होती है।

Central UP Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

बिजली कर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में राज्य सरकार व निगमों के कर्मचारी 24 मार्च को करेंगे विशाल रैली

रैली में आन्दोलन के अगले चरण का ऐलान होगा लखनऊ। राज्य सरकार के विभागों, निगमों, निकायों के कर्मचारी महासंघों और कर्मचारी संयुक्त परिषदों के तत्वाधान में 24 मार्च को राजधानी, लखनऊ में सरोजिनी नायडू पार्क के पास बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन एवं रैली होगी। रैली बिजली कर्मचारियों की हाल में […]

Read More
Raj Dharm UP

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को फंसाने  के BJP मोदी सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

भ्रष्टाचार की लूट में शामिल है भारतीय जनता पार्टी इसीलिए अपनी कमियों को छिपाने के लिए विपक्ष और राहुल गांधी की आवाज को दबाना चाहती है: नकुल दुबे भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ आवाज न रुकी है न रुकेगी: राजेश लखनऊ। भाजपा सरकार के संरक्षण में जनता के पैसे की लूट का भ्रष्टाचार और आर्थिक […]

Read More
Raj Dharm UP

जब उप मुख्यमंत्री को ही जान का खतरा, तो आम लोगों की क्या स्थिति होगी: शाहनवाज़

अखिलेश के खिलाफ बोल कर उन्हें BJP विरोधी साबित करना चाहती है BJP, ताकि लोग हों भ्रमित लखनऊ। अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने कहा है कि जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री को ही अपनी जान का खतरा है तो समझा जा सकता है कि आम जनता योगी सरकार में किस दहशत में रही […]

Read More