भारतीय मूल की निक्की हेली लड़ेंगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का चुनाव

वाशिंगटन। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हेली दक्षिण कैरोलाइना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत रही हैं। उन्होंने मंगलवार देर शाम राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया। वर्ष 2024 राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान करने के बाद हेली रिपब्लिकन नामांकन के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए पहली बड़ी चुनौती बन गई हैं। उन्होंने दो साल पहले कहा था कि वह 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपने पूर्व बॉस यानी ट्रंप को चुनौती नहीं देंगी। भारतीय मूल की रिपब्लिकन नेता निक्की हेली के अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के बाद ये साफ हो गया है कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए चुनौती पेश करेंगी।

उन्होंने एक वीडियो के जरिए राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। दो साल पहले वह ट्रंप के लिए चुनौती नहीं थी, लेकिन अब उन्होंने अपना मन बदल लिया है। दरअसल भारतीय मूल की अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता निक्की हेली ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव 2024 लड़ने के संकेत बीते महीने ही दे दिए थे। फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में जनवरी में अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली से जब ये पूछा गया कि क्या वह 2024 का अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने जा रही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि ये न्यू जेनरेशन वक्त है, यह नई लीडरशिप का वक्त है, और यह हमारे देश को वापस लेने का वक्त है। अमेरिका लड़ाई के लिए तैयार है और हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।

दरअसल निक्‍की ने अप्रैल 2021 में कहा था कि पूर्व राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रंप के 2024 के व्‍हाइट हाउस चुनाव की दौड़ में होने पर मैदान में नहीं उतरेंगी, लेकिन जनवरी में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी को भी यंग लीडरशिप की जरूरत है। रिपब्लिकन पार्टी नेता हेली ने कहा था कि बाइडन दूसरे कार्यकाल के हकदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि था रिपब्लिकन को सरकार में वापस लाने की जरूरत है जो लीडरशिप कर सकते हैं और चुनाव जीत सकते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर, 2024 में होने जा रहा है। इस इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि वह महसूस करती हैं कि वह देश को नई दिशा में ले जाने वाले नेता के तौर पर सामने आ सकती हैं। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More