UAE भारत का महत्वपूर्ण मित्र, प्रधानमंत्री इस देश की हमेशा प्रशंसा करते हैं: मुख्यमंत्री

  1. मुख्यमंत्री ने UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में UAE व डेनमार्क के प्रतिनिधिमण्डलों के साथ अलग-अलग बैठक की
  2. प्रदेश का बड़ा मैनपावर यू0ए0ई0 में काम करता है, उत्तर प्रदेश के लोगों का इस देश से आत्मीय सम्बन्ध
  3. डेनमार्क के प्रतिनिधियों के UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आगमन से भारत एवं डेनमार्क विशेषकर उत्तर प्रदेश से सम्बन्धों में निकटता आएगी
  4. UAE के निवेशकों ने प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र, शॉपिंग मॉल की स्थापना एवं डेनमार्क के निवेशकों ने कौशल विकास सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदेश में निवेश की इच्छा जतायी
  5. अब तक प्रदेश के 16 लाख युवा कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षित, इसमें से छह लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त : मुख्यमंत्री
  6. प्रदेश सरकार निवेशकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां UP ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में आये संयुक्त अरब अमीरात (UAE) व डेनमार्क के प्रतिनिधि मण्डलों के साथ अलग-अलग बैठक की। मुख्यमंत्री ने यू0ए0ई0 के प्रतिनिधि मण्डल का स्वागत करते हुए कहा कि यू0ए0ई0 भारत का करीबी मित्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस देश की हमेशा प्रशंसा करते हैं। इस निवेशक सम्मेलन में UAE ने महत्वपूर्ण प्रतिनिधि मण्डल भेजा है। प्रदेश का बड़ा मैनपावर यू0ए0ई0 में कार्य करता है। उत्तर प्रदेश के लोगों का इस देश से आत्मीय सम्बन्ध है। इन सम्बन्धों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

UPGIS-2023 : ऊर्जा सेक्टर में सात लाख करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य एवं देश का हृदय स्थल है। प्रदेश में पर्याप्त कृषि योग्य भूमि है। देश की कुल कृषि योग्य भूमि में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है, जबकि कुल खाद्यान्न उत्पादन में राज्य 20 प्रतिशत का योगदान करता है। गन्ना, दूध, आलू, एथेनॉल आदि के उत्पादन में प्रदेश का देश में प्रथम स्थान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर का निरन्तर विकास किया जा रहा है। प्रदेश में अच्छी कनेक्टिविटी है। छह एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो चुका है। प्रदेश में नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। 10 अन्य एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री बोले UP  का सांसद होने गर्व की बात : मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरन्तर सुधार किया जा रहा है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सरकारी या निजी क्षेत्र द्वारा मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन एवं हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना करने की कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर यू0ए0ई0 के निवेशकों ने प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र, शॉपिंग मॉल की स्थापना सहित अन्य क्षेत्रों में अपने निवेश की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी की रिलायंस UP में करेगी 75 हजार करोड़ का निवेश

इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, एम0एस0एम0ई0 मंत्री राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह उपस्थित थे। इससे पूर्व, डेनमार्क के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि डेनमार्क और भारत के बहुत मधुर सम्बन्ध हैं। डेनमार्क के प्रतिनिधियों के यू0पी0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आगमन से डेनमार्क एवं भारत विशेषकर उत्तर प्रदेश से सम्बन्धों में निकटता आएगी।

ये भी पढ़ें

CM योगी बोले, यूपी इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए 29 लाख करोड़ के MOU

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा के विकास हेतु प्रदेश में विभिन्न विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में कौशल विकास एक बड़ा क्षेत्र है। अब तक प्रदेश के 16 लाख युवाओं को कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिसमें से छह लाख युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है। डेनमार्क के निवेशकों ने कौशल विकास सहित अन्य क्षेत्रों में प्रदेश में निवेश की इच्छा जतायी। मुख्यमंत्री ने निवेशकों से कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगी।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है बना UP : राम नाईक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तीन दिनों के लिए लखनऊ प्रवास पर थे। वह अनेक कार्यक्रमों मे सहभागी हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने कहा कि 2014 उन्होने राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उस समय उन्होने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह यूपी को […]

Read More
Raj Dharm UP

कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार

जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर आर के यादव लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना […]

Read More
Raj Dharm UP

सरकार की योजनाओं में महिलाओं को सम्मान : राज्यपाल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-धन योजना,रसोई गैस योजना, मुद्रा योजना, गॉव में शौचालय की योजना इज्जत घर आदि के लागू होने से महिलाओं को सम्मान मिला है, जिससे उनको अपना रोजगार शुरू करने में सहायता मिल रही है। आनन्दी बेन सरदार वल्लभभाई पटेल […]

Read More