CM योगी बोले, यूपी इंवेस्टर्स समिट में साइन हुए 29 लाख करोड़ के MOU

मोदी के विजन के कारण उत्तर प्रदेश बन रहा है नया औद्योगिक हब: राजनाथ


लखनऊ। राजधानी के वृंदावन में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रदेश का खाका पेश किया। उन्होंने कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर यूपी के सफलता की कहानी बताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में विकास का माहौल बन रहा है। प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहा है। यही कारण है कि यूपी इंवेस्टर्स समिट 2023 में प्रदेश में निवेश के लिए 18643 एमओयू साइन हुए हैं। जिससे प्रदेश में 29 लाख 92 हजार करोड़ के निवेश का रास्ता खुला है। इससे 92 लाख 50 हजार से अधिक नौकरी व रोजगार प्राप्त होंगे।

यूपी ने बीते पांच साल में निर्यात को दोगुना क‍िया है। प्रदेश बेहतरीन कानून-व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है। इसके अलावा यूपी को भारत की फूड बास्केट, खाद्यान्न, दूध, गन्ना समेत कई चीजों में नंबर वन है। हम वन ट्रिलियन अर्थ व्‍यवस्‍था बनने की ओर तेजी से अग्रसर हैं।

यूपी की पहचान अब गुड गवर्नेंस

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब UP बीमारू राज्य कहलाता था। हर कोई यूपी से अपनी उम्मीदें छोड़ चुका था, लेकिन बीते 5-6 वर्षों में उत्तर प्रदेश  ने अपनी नई पहचान स्थापित कर ली है। अब यूपी अपनी गुड गवर्नेंस के लिए पहचाना जा रहा है।

 

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है बना UP : राम नाईक

डॉ दिलीप अग्निहोत्री लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तीन दिनों के लिए लखनऊ प्रवास पर थे। वह अनेक कार्यक्रमों मे सहभागी हुए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उन्होने पत्रकारों से संवाद किया। उन्होने कहा कि 2014 उन्होने राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। उस समय उन्होने कहा कि राज्यपाल के रूप में वह यूपी को […]

Read More
Raj Dharm UP

कैदियों के हुनर पर भारी जेलमंत्री का प्रचार

जेल मुख्यालय की दीवारों पर तस्वीरें तो जेलों में लगवाए कलेंडर आर के यादव लखनऊ। प्रदेश में कारागार महकमें के मंत्री धर्मवीर प्रजापति हैं। महकमें की जेलों में बवाल मचा हुआ है वहीं जेलमंत्री व्यवस्था को सुधारने के बजाय अपने प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। चाक चौबंद करने एवं उपलब्धियों से ज्यादा इन्हे अपना […]

Read More
Raj Dharm UP

सरकार की योजनाओं में महिलाओं को सम्मान : राज्यपाल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री राज्यपाल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही जन-धन योजना,रसोई गैस योजना, मुद्रा योजना, गॉव में शौचालय की योजना इज्जत घर आदि के लागू होने से महिलाओं को सम्मान मिला है, जिससे उनको अपना रोजगार शुरू करने में सहायता मिल रही है। आनन्दी बेन सरदार वल्लभभाई पटेल […]

Read More