अब बन सकेगी भारत-नेपाल सीमा सड़क! दूर हुआ सालों से लगा अडंगा

उमेश तिवारी


नौतनवा/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगी SSB की पेट्रोलिंग को और सुगम बनाने के लिए गृह मंत्रालय के आदेश पर पूरी सीमा के समानांतर सड़क बनाई जानी है। अन्य जनपदों में इस सड़क का निर्माण कार्य काफी हद तक हो चुका है लेकिन पीलीभीत जिले में इस सड़क के निर्माण में सालों से एक अड़ंगा लगा था। इस सड़क के निर्माण कार्य में पीलीभीत टाइगर रिजर्व की वन भूमि अड़ंगा बनी थी। हाल ही शासन के निर्देश पर पीलीभीत DM की अध्यक्षता में दोबारा बैठक बुलाई गई, जिसमें सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद अधिकारियों के बीच सहमति बन गई।

भारत-नेपाल की सीमा एक खुली सीमा है। ऐसे में बार्डर की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही SSB की जिम्मेदरियां और बढ़ जाती हैं। सीमा पर होने वाले अपराधों व अवैध तस्करी को रोकने के लिए SSB को पेट्रोलिंग कर निगरानी करनी होती है। इसी के मद्देनजर 2016 में गृह मंत्रालय ने पूरी सीमा पर तकरीबन छह सौ किलोमीटर लंबी सड़क बनाने को मंजूरी दी थी। पीलीभीत से भी पड़ोसी देश नेपाल की सीमा सटी है। ऐसे में सड़क का तकरीबन 12 किमी हिस्सा पीलीभीत से होकर भी गुजरना है। लेकिन सड़क के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही थी।

दरअसल सड़क के रास्ते में हजारों पेड़ आ रहे हैं, जिसको लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की ओर से इस सड़क के लिए एनओसी मिलना मुश्किल हो रहा था। अब पीलीभीत टाइगर के अधिकारियों ने सहम​ति देकर अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) को सौंप दी है। ऐसे में NTCA की मंजूरी मिलने के बाद अधिकारी सड़क निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं। पूरे मामले पर अधिक जानकारी देते हुए इंडो नेपाल बार्डर रोड के AE राजेश जोशी ने बताया DM की अध्यक्षता में बैठक के बाद टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने सहमति दे दी है। उम्मीद है NTCA की मंजूरी मिलने के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More