Seven rounds for : अथिया शेट्टी और केएल राहुल बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर शेयर की विवाह की तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी और फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। शादी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स मिलाकर सिर्फ 100 लोग ही शामिल हुए थे। फंक्शन में अथिया की खास दोस्त कृष्णा श्रॉफ, अंशुला कपूर, डायना पेंटी, क्रिकेटर ईशांत शर्मा और वरुण एरोन भी मौजूद रहे। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर आज शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई। ‌अथिया शेट्टी अब पति पत्नी हैं और सुनील शेट्टी ससुर बन चुके हैं।

सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित बंगले पर दोनों ने 7 फेरे लिए। सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी के साथ केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि रिसेप्शन अभी हाल में नहीं होगा, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के बाद होगा। सुनील शेट्टी ने बताया कि शादी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए। हालांकि, कपल के रिसेप्शन में करीब 3000 लोगों के शामिल होने की खबरें आ रही हैं। खंडाला स्थित फार्म हाउस से शादी के बाद बाहर आकर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह बहुत खुश हैं। सुनील शेट्टी ने कहा, शादी का कार्यक्रम बहुत खूबसूरत था। यह बहुत छोटा था, केवल करीबी परिवार के साथ लेकिन सब कुछ अच्छे से हुआ। शादी हो गई है तो अब आधिकारिक तौर पर ससुर बन गया हूं।

सुनील शेट्टी ने पुष्टि कर दी है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा। शादी समारोह के बाद सुनील और उनका बेटा अहान पैपराजी को मिठाई बांटने निकले वहीं उन्होंने शादी के रिसेप्शन के बारे में मीडिया को बताया। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हो गई है। इसके बाद सुनील शेट्टी और अहान ने पैपाराजी और मीडिया वालों को मिठाई बांटी । अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अथिया और केएल राहुल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया शेट्टी की केएल राहुल से शादी के लिए बधाई ।

Entertainment

गाना हुआ लॉन्चः ‘पापा कहते हैं 2.0’ में देखिए आमिर का क्रिएशन और उदित की जादुई आवाज

आमिर खान ने लांच किया फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर ख़ान ने राजकुमार राव की फ़िल्म श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने का गाना पापा कहते – 2.0 रिलीज किया है। ‘श्रीकांत- आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ का […]

Read More
Entertainment

संजय भूषण पटियाला को मंदाकिनी के हाथों मिला ICCA 2024 अवॉर्ड

  भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में संजय भूषण पटियाला को आज एक और पुरस्कार से सम्मानित किया गया । मुम्बई के होटल सहारा में आज ICCA ( अंतरराष्ट्रीय कन्टेन्ट क्रियेटर अवॉर्ड ) समारोह का आयोजन किया गया था । इस समारोह में देश विदेश की तमाम बड़ी हस्तियॉं मौजूद थीं । इसी समारोह में […]

Read More
Entertainment

लव यू शंकर : बनारस की पृष्ठभूमि में शिव की आराधना और रूद्र के पुनर्जन्म की दिलचस्प दास्तां

कलाकार : श्रेयस तलपदे, तनीषा मुखर्जी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मन गांधी, इलाक्षी गुप्ता पटकथा : रवींद्र राम पाटिल और प्रियांक मेहता निर्देशक : राजीव एस. रूईया निर्माता : सुनीता देसाई और तेजस देसाई संगीत : वरदान सिंह रेटिंग : 4 स्टार किस भी चीज़ में ध्यान लगाने के लिए दिये जाने वाले […]

Read More