दिल्ली की हवा हुई और खराब, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी बद से बदतर स्थिति में बनी रही। सफर निगरानी प्रणाली के अनुसार सुबह सात बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 421 दर्ज किया गया। एनसीआर में प्रदूषण का स्तर राष्ट्रीय राजधानी से भी ज्यादा खराब है। नोएडा में AQI 458 पर रहा, जबकि गुरुग्राम में सूचकांक 529 दर्ज किया गया। दिल्ली सरकार ने बिगड़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर 12 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल चार पहिया वाहनों के चलने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने बुधवार को शहर के सभी क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ-साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी भविष्यवाणी की। घने कोहरे की वजह से दिल्ली में दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गई है। जिससे वाहनों और ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास स्थित पालम वेधशाला में दृश्यता स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया। रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार कोहरे के कारण 26 ट्रेनें एक घंटे की देरी से चल रही हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More