फ्रांस भेजा गया कुख्यात बिकिनी किलर शोभराज, पूरी जिंदगी नेपाल में एंट्री पर रहेगी रोक

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल । कुख्यात बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज को कतर एयरवेज की फ्लाइट से फ्रांस भेजा जा रहा है। शुक्रवार को ही चार्ल्स शोभराज को नेपाल में जेल से रिहा किया गया है और अब उसे फ्रांस भेजा जा रहा है। 1970 के दशक में चार्ल्स शोभराज में ने एशिया कई मुल्कों में हत्याओं समेत कई संगीन अपराध किए थे। नेपाल में चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा किए जाने के कुछ घंटे बाद ही त्रिभुवन एयरपोर्ट ले जाया गया। भारतीय एवं वियतनामी माता-पिता की संतान चार्ल्स शोभराज के पास फ्रांस की ही नागरिकता है।

चार्ल्स शोभराज के वकील गोपाल शिवकोटी चिंतन ने कहा कि उसे फ्रांस भेजने के लिए त्रिभुवन एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है। चार्ल्स शोभराज को कतर एयरवेज की फ्लाइट से फ्रांस भेजा जा रहा है। पहले उसे कतर के दोहा ले जाया जाएगा और फिर वहां से पेरिस के लिए दूसरी फ्लाइट से भेजा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्ल्स शोभराज पर बची हुई जिंदगी में नेपाल आने पर रोक लगा दी गई है। सरकार अधिकारियों के हवाले से ‘ऑनलाइन खबर’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चार्ल्स शोभराज के अब नेपाल आने पर रोक रहेगी।

इस बीच कुख्यात अपराधी ने नेपाल के गंगालाल अस्पताल में भर्ती कराए जाने की मांग की थी। उसका कहना था कि वह इलाज के लिए 10 दिन भर्ती रहना चाहता है। उसकी 2017 में इसी अस्पताल में हार्ट की सर्जरी भी हुई थी। बुधवार को ही नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। इसके अलावा अदालत ने 15 दिनों के भीतर उसे फ्रांस भेजने को भी कहा था। हालांकि अदालत का कहना था कि यदि उसके खिलाफ कोई और केस भी दर्ज है तो उस स्थिति में यहां रोका जा सकता है।

जेल में 95 फीसदी सजा पूरी कर चुका था चार्ल्स शोभराज

जस्टिस सपना प्रधान मल्ल और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की बेंच ने कहा था कि अब चार्ल्स शोभराज को रिहा कर देना चाहिए। उसने अपनी सजा का 95 फीसदी हिस्सा जेल में काट लिया है। हालांकि गुरुवार को उसे जेल प्रशासन ने इसलिए रिहा नहीं किया था क्योंकि कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद उसे शुक्रवार को जेल से निकाला गया और सीधे फ्रांस भेजा गया।

International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More
International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More