बिकिनी किलर’ चार्ल्स शोभराज 19 साल बाद नेपाल की जेल से रिहा, पत्नी ने कही ये बात

उमेश तिवारी


काठमांडू/नेपाल । देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अपनी रिहाई के आदेश के कुछ दिनों बाद सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से शुक्रवार को रिहा हो गया। AFP  के मुताबिक, चार्ल्स को पुलिस वैन में नेपाल की जेल से निकलते हुए देखा गया। शोभराज का पासपोर्ट और वीजा हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है। चूंकि सीरियल किलर के पास कई देशों के पासपोर्ट हैं, इसलिए उसके असली पासपोर्ट की पहचान करने के बाद ही फ्रांसी दूतावास द्वारा वीजा प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है चार्ल्स शोभराज

पुलिस के अनुसार, 78 वर्षीय सीरियल किलर, जिसे ‘बिकनी किलर’ के रूप में जाना जाता है को फ्रांस में उसके निर्धारित निर्वासन से पहले आव्रजन हिरासत में स्थानांतरित किया जा रहा है। चार्ल्स शोभराज 2003 से दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के आरोप में नेपाली जेल में सजा काट रहा था। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 78 वर्षीय व्यक्ति को मुक्त कर दिया जाएगा क्योंकि वह अपनी जेल की 95 प्रतिशत अवधि पहले ही पूरी कर चुका है।

शोभराज की पत्नी का आया पहला बयान

शोभराज की रिहाई पर उसकी पत्नी निहिता बिस्वास ने कहा कि सुरक्षा कारणों से हम शाम तक उसे फ्रांस में उसके परिवार के पास वापस भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें कुछ दिक्कत हुई थी। उसे एक और सर्जरी की जरूरत हो सकती है। स्वास्थ्य और परिवार अब उसके लिए प्राथमिकता है।

20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप

चार्ल्स ने 1975 में नेपाल में कोनी की हत्या कर दी थी। शोभराज को अगस्त 2003 में काठमांडू के कसीनो से गिरफ्तार किया गया था। चार्ल्स शोभराज अक्सर विदेशी पर्यटकों को ही निशाना बनाता था। उस पर 20 से ज्यादा लोगों की हत्या का आरोप है। वो पर्यटकों से दोस्ती करता था। उन्हें ड्रग्स देता था और मारकर सामान लूट लेता था।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More