चीन से तनातनी के बीच तवांग पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जवानों के साथ तस्वीर शेयर कर कहा- इलाका पूरी तरह सुरक्षित

उमेश तिवारी


काठमांडू / नेपाल। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार (17 दिसंबर) को तवांग के यांग्त्से क्षेत्र का दौरा किया। किरेन रिजिजू ने कहा, “भारतीय सेना के बहादुर जवानों की पर्याप्त तैनाती के कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी न केवल भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं, बल्कि देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।वह न केवल कांग्रेस पार्टी के लिए समस्या हैं, बल्कि वह देश के लिए भी बहुत बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है.” किरेन रिजिजू ने भारतीय जवानों के साथ ट्विटर पर फोटो भी शेयर की है।

ये भी पढ़ें

दो टूक : पहले डोकलाम फिर गलवान और अब तवांग, आखिर चीन चाहता क्या है?

पिछले दिनों ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और सरकार पर इस खतरे को अनदेखा कर रही है। राहुल गांधी ने चेताते हुए कहा, “मोदी सराकर सो रही है और स्थिति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि चीन ने 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र छीन लिया है, 20 भारतीय सैनिकों को मार डाला है और अरुणाचल प्रदेश में हमारे जवानों की पिटाई कर रहा है।

सुरक्षा बलों ने हमेशा दिखाया साहस : राजनाथ सिंह

राहुल गांधी के इस टिप्पणी के बाद भाजपा के कई नेताओं ने कांग्रेस के प्रति तीखी प्रतिक्रिय व्यक्त की है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा, “चाहे वह गलवन हो या तवांग क्षेत्र भारत के सुरक्षा बलों ने हमेशा साहस दिखाया है और हर अवसर पर अपनी वीरता का प्रदर्शन किया है।

असम के मुख्यमंत्री ने भी राहुल पर साधा निशाना

वहीं, इससे पहले राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा चीन के लिए अपने प्यार में राहुल गांधी ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। वीडियो की सत्यता के बावजूद उनका कहना है कि भारतीय सैनिकों को चीनियों ने पीटा है। कोई भारत और भारतीय सेना से इतनी नफरत कैसे कर सकता है?”

चीन विवाद पर मोदी सरकार की आलोचना कर रहे राहुल गांधी

बता दें कि 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश में तवाग के यांग्त्से क्षेत्र में हुई भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू यांग्त्से क्षेत्र में पहुंच कर जवानों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर पलटवार भी किया है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More