भारत जोड़ो यात्रा से आ रहा है देश में बड़ा बदलाव : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि करुणा, संवेदना और निस्वार्थ प्रेम भारवासियों की अंतरात्मा में बसा है और भारत जोड़ो यात्रा ने इसे और मजबूत किया है। गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा , कि करुणा भारत का प्राकृतिक स्वभाव है और इसे देखने के लिए हमें ज़्यादा दूर तक जाने की ज़रूरत भी नहीं है। यह हम अपने घरों पर या आस पास देश के बच्चों में देख सकते हैं।

आज नन्हे प्रियांजय से मिल कर यह बात पक्की हो गई की देश में संवेदना का कोई अभाव नहीं है। इस छोटे से बच्चे ने अपने बाल लंबे किए ताकि कैंसर पीड़ितो के लिए दान कर सके। कांग्रेस नेता ने इस बच्चे के काम की प्रशंसा करते हुए कहा, कि इस उम्र में ऐसा निर्णय ले पाना उसके शक्तिशाली व्यक्तित्व की निशानी है। हमें इस बात का भी एहसास होना ज़रूरी है। कि यह जागरूकता आम नहीं है। खास कर जब एक मासूम बच्चा मानवता का ऐसा उद्धारण बने और अनजान लोगों के लिए भी ऐसा त्याग करने को तैयार है। यह करुणा, संवेदना और निस्वार्थ प्रेम भारत की अंतरात्मा में बसा हुआ है, थोड़ा बिखरा हुआ है, लेकिन वो भी एक हो रहा है, भारत जोड़ते जोड़ते। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More