रामपुर में था आजम का आतंक, अब बहा रहे घडियाली आंसू: केशव

SP सरकार में दंगा कराने वाले मंत्रियों में होती थी आजम खां की गिनती: उपमुख्यमंत्री


लखनऊ/रामपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि SP सरकार में रामपुर में आजम खां का आतंक था। लोगों की जमीनों पर कब्जे होते थे, लेकिन BJP सरकार ने आजम खां के आतंक को समाप्त करने का कार्य किया है। अब आजम खां घडियाली आंसू बहा रहे हैं। उन्होंने आजम खां पर निशाना साधते हुए कहा कि SP सरकार में उनकी गिनती दंगा कराने वाले मंत्रियों में होती थी। सोमवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर पहुंचे। कोसी मंदिर रोड स्थित उत्सव पैलेस में उन्होंने BJP प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन जनसभा की। इस दौरान उनके निशाने पर SP नेता आजम खां रहे।

उन्होंने कहा कि SP सरकार के समय कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। तब आजम खां नगर विकास मंत्री थे। मेले के दौरान अचानक भगदड मच गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त आजम खां अपने बंगले में सो रहे थे। आजम खां रामपुर को अपनी जागीर बनाकर रखना चाहते हैं। लेकिन अब रामपुर की जनता उन्हें उसी तरह सबक सिखाएगी, जिस तरह लोकसभा उपचुनाव में सबक सिखाया था। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में SP ने ऐसा माहौल बना दिया था कि जैसे उनकी सरकार आ रही हो। अब वह जमाना गया कि धमकाकर, बूथ कब्जा करके और देख लेंगे कहकर किसी का कोई वोट ले सकता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि SP सरकार में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। उस वक्त SPइयों का नारा था खाली प्लॉट हमारा है। गरीब की जमीन, दुकान और प्लॉट पर सपाइयों ने कब्जा किया। उस वक्त तो यूपी में यह कहा जाता था कि जिस गाड़ी पर SP का झंडा, उसमें बैठा बड़ा गुंडा। आजम खां ने सत्ता में रहते हुए हमेशा प्रशासन का दुरूपयोग किया है। कहा कि प्रदेश में जब BJP की सरकार आई तो सारे अपराधियों पर कार्रवाई हुई। अपराधी या तो सही रास्ते पर आ गए या फिर जेल भेज दिए गए। उन्होंने कहा कि क्या रामपुर के लोगों को याद नहीं है, कि आजम खां ने कितने जुल्म किए हैं। क्या किसी को छोड़ा है, क्या किसी को माफ किया है।

उन्होंने तो रामपुर के लोगों को खून के आंसुओं से रूलाया है। आज आजम खां पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। अरे BJP के शासन में पुलिस, प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम करती है। अब पुलिस बदमाशों से डरती नहीं है, बल्कि बदमाश पुलिस से डरते हैं। SP की सरकार में तो पुलिस अपराधी को नहीं, बल्कि आजम खां की भैंसो को खोजती थी। उन्होंने कहा कि एक बार रामपुर में कमल खिलाइए, हम वादा करते हैं रामपुर भी कमल की तरह खिल जाएगा। केशव ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोग अब हमारे साथ आ रहे हैं। अब मुस्लिम समाज भी BJP की सबका साथ, सबका विकास और विश्वास के नाते BJP को वोट देने के लिए तैयार है। उनको पता है कि अन्य दलों ने सिर्फ ठगने का काम किया है। उनको तरक्की के रास्ते पर BJP ही ले जा सकती है। उन्होंने BJP प्रत्याशी को जिताने की अपील की। किसानों की जमीनों पर कब्जा कर आजम खां ने बनाई जौहर यूनिवर्सिटी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने SP नेता आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि आजम खां ने किसानों की जमीनों पर कब्जा कर जौहर यूनिवर्सिटी बनाई है। यह किसी से छिपा नहीं है। आज उन किसानों की जमीनें BJP सरकार ने वापस दिलाने का काम किया है।

 

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More