BJP लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिश करती:  नकुल दुबे

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार जायसवाल,  अजय जायसवाल- अध्यक्ष (जायसवाल समाज) मो0 आसिफ, मो0 जुबैर, राकेश सोनकर, अखिलेश, विनोद मिश्रा, संगम बहुगुणा, अशोक सिन्हा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा, विनोद अग्रवाल अंकुश जायसवाल, रेखा जायसवाल, सविता टेक चन्दानी सहित उनके साथ आये सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू एवं दिलप्रीत सिंह डीपी तथा समापन पूर्व कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी ने किया।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रांतीय अध्यक्ष नकल दुबे ने कहा कि BJP लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड़यंत्र हो रहा है। इससे चिंतित आज लाखों किसान, युवा,महिलाएं व बच्चें अपने भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ रहें हैं। आज समूचे भारत में राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी जी भारत जोड़ो अभियान के तहत देश की एकता अखंडता को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्षरत है।

पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से सैकड़ों हजारों कांग्रेसजनों को साथ लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा करके देश को सांस्कृतिक और सामाजिक तौर पर मजबूत कर रहे हैं। जनता के असल मुद्दों और उनके मजबूत सवालों को मोदी सरकार तक पहुंचा रहे हैं।BJP सत्ता के अहंकार में लबरेज है, लोगों को धर्म जाति नफरत की विघटनकारी राजनीति में उलझाकर हर चुनाव जीतना चाहती हैं। पूर्व मंत्री दुबे ने कहा कि BJP देश में नफरत और बंटवारे की सोच को बुलंद करना चाहती है। देश को आजाद कराने से लेकर वर्षो से विकास की गंगा बहाने वाली कांग्रेस पार्टी की सद्भाव और विकास की रणनीति के आगे ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा की जुमलेबाजी झूठ फरेब आर्थिक अराजकता के खिलाफ और कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान के बीच होगा।

आज कांग्रेस जनों को प्रत्येक वार्ड में अपने ब्लाकों में मजबूत संगठन भाषा तैयार करने के साथ-साथ फिरका परस्ती जुमलेबाजी के खिलाफ सजगता से संघर्ष करने की जरूरत है। सदस्यता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी, संगठन महासचिव दिनेश सिंह, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस सेवादल डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिह, पंकज तिवारी, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, मो0 हनीफ खान, नसीम सिद्दीकी (पंडित), राजेन्द्र पाण्डेय, राजेश सिंह काली, सलमान भाई, संजय शर्मा आदि प्रमुख रहे।

Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More