दीपोत्सव का कीर्तिमान

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भव्य दिव्य प्रयागराज कुंभ में तो कई वैश्विक कीर्तिमान बने थे। अयोध्या दीपोत्सव में योगी सरकार क्रमश:अपने ही रिकार्ड को पीछे छोड़ रही है। इस बार अयोध्या में सत्रह लाख दीप प्रज्वलित किए गए। पिछली बार का विश्व रिकार्ड पीछे छुट ग़या। दीपोत्सव का नया अध्याय जुड़ गया।

दीपोत्सव के लिए पूरी अवधपुरी को सजाया गया था। अयोध्या के मंदिरों,सरकारी,धार्मिक भवनों पर असंख्य दीप प्रज्वलित थे। लोगों ने अपने घरों में भी आकर्षक दीप मालिका सजाई थी। राम की पैड़ी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक व उत्तर प्रदेश कैबिनेट के अन्य सहयोगियों ने दीप जलाकर सरयू मैया की आरती उतारी।पुष्पक विमान से अवधपुरी में राम-लक्ष्मण व मां सीता उतरीं तो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रथ भी खींचा। नरेन्द्र मोदी,आनन्दी बेना,योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क अयोध्या में राम- सीता व लक्ष्मण की आरती उतारी.तिलक लगया। नरेन्द्र मोदी ने राम की पैड़ी पर सबसे पहले पांच दीप जलाए। पहला दीप जल, दूसरा दीप अग्नि, तीसरा दीप वायु, चौथा पृथ्वी, पांचवां दीप आकाश के प्रतीक के रूप में प्रज्ज्वलित किया। नरेंद्र मोदी ने भी जयश्रीराम, जय सिया राम से अपना उद्बोधन शुरू किया था।

समापन सियावर रामचंद्र की जय से किया। सरयू के सैंतीस घाट जगमगा रहे थे। नगर में पैंतीस स्वागत द्वार बनाये गए। दस राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सोलह झांकियां निकलीं। रूस,श्रीलंका, इंडोनेशिया,मलेशिया, थाईलैंड, फिजी, नेपाल व त्रिनिडाड व टोबैगो की रामलीला का मंचन किया गया।

Raj Dharm UP

बैंकॉक से DEPORT स्क्रैप माफिया खेलने लगा खेल, अब इस कदम से मचा हड़कंप

खबर मिलते ही जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया काना  रवि काना और काजल को पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ रवि – सुंदर भाटी गिरोह के बीच चल दुश्मनी की बात आई सामने, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस  ए अहमद सौदागर लखनऊ । सूबे की जेलों में हाई सुरक्षा […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी की हनक से पस्त हुआ एक और माफिया का गढ़, इस बार स्क्रैप माफिया को चटाया धूल

लक्ष्मी सिंह ने जाते ही उसके अवैध साम्राज्य को बनाया निशाना नोएडा के स्क्रैप माफिया रवि काना की साइड स्टोरी, जानें कैसे बना वो स्क्रैप किंग नोएडा से नया लुक के प्रमुख संवाददाता विनय सिंह की रिपोर्ट वो सत्ता के साथ झंडा बदलने में माहिर है। शातिर इतना कि पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी NCR […]

Read More
Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More