दिल्ली की युवती से गाजियाबाद में निर्भया जैसी हैवानियत, गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, मरा समझ सड़क पर फेंका

गाज़ियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की युवती को पहले गाजियाबाद के नंदग्राम में रहने वाले पांच लोगों ने स्कॉर्पियो कार अगवा किया। इसके बाद पांचों ने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने युवती के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी और उसकी जमकर पिटाई भी की। आरोपियों को लगा कि वह मर चुकी है।

तो उसे बोरे में भरकर सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दिल्ली की युवती गाजियाबाद से रात के समय वापस लौट रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ दो दिन तक न केवल सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी डाल दी। फिर पांचों ने युवती की जमकर पिटाई की। आरोपियों को जब लगा कि युवती मर चुकी है तो उसे बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के ट्वीट के बाद गाजियाबाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जबकि पांचवे की तलाश जारी है।(BNE)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More