महारास की रात.. शरद पूर्णिमा की रात

नौ अक्टूबर की रात है शरद पूर्णिमा की रात
श्रीकृष्ण ने रचाया था महारास
जब समूची प्रकृति व देवता बने गोपी
रात मे बेमौसम के फूल खिले महं महं धरती महकी


बलराम कुमार मणि त्रिपाठी
बलराम कुमार मणि त्रिपाठी

भगवान श्रीकृष्ण ने आश्विन शुक्ल पूर्णिमा को ही महारास रचाया था। जब वंशी की धुन सुन कर गोपियां बेसुध हो यमुना तट पर पहुंच गईं। जिनमे कुछ के श्रृंगार अधूरे थे,कुछ के पूरे। जिन्हें परिवार के लोगों ने रोक दिया वे वहीं भाव समाधि मे चली गईं। श्रीकृष्ण ने योगमाया से कहा सबका अधूरा श्रृंगार पूरा करो। फिर सजी धजी गोपियां पहुंची। वंशी वादन के साथ महारास शुरु हुआ। यह क्या हर गोपी के साथ एक एक कृष्ण आगए। महारास शुरु हुआ तो देवता भी गोपी रूप मे आपहुंचे। फिर तो अद्भुत दृश्य हुआ। पुष्प जो रात मे नहीं खिलते थे,सब खिल उठे। प्रकृति सुगंध से भर गई।

यमुना के भीतर चंद्र की परछाई सजने लगी। नृत्य और संगीत का समां बंध गया। नृत्य गहराता गया… भाव समाधि लगती गई। किसी को अपने तन वदन का होश न रहा। अचानक राधा को मान हुआ.. थकान महसूस हुआ कृष्ण ने कहा पीठ पर बैठ जाओ.. राधारानी घुटनों के बल झुके कृष्ण पर, ज्यों आरुढ़ होना चाहीं… श्रीकृष्ण अंतर्धांन होगए। अब तो कृष्ण के वियोग मे गोपियां रोने लगी। हिचकियां लेने लगीं। राधा बारंबार वेहोश हो जातीं.. यह देख श्रीकृष्ण फिर प्रगट हुए। संयोग और वियोग की दोनो दशायें प्रेम का परिपाक कराने लगीं। कामदेव आया था दृश्य देखने.. उसकी माया नहीं चली।

गोपियां तो श्रीकृष्ण को पहले ही मन दे चुकी थीं। मन्मथ को किसी का मन मिला ही नहीं। निराश होकर भाग खड़ा हुआ। यह विशुद्ध प्रेम की लीला थी। यहां भला वासना का प्रवेश कैसे संभव था? गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति विशुद्ध प्रेम उन्हें ब्रह्मानंद मे पहुंचा चुका था। परम योगेश्वर श्रीकृष्ण की इस लीला मे कितना समय बीत गया,पता ही नहीं चला। रात बहुत बड़ी हुई जिसमे समूची प्रकृति रस सागर मे गोते लगाने लगी। चंद्रमा की किरणें रात भर अमृत वर्षा कराती रहीं।

शरद पूनो की रात खीर और त्राटक की रात

शरद पूर्णिमा को चंद्रमा से अमृत झरता है,इसीलिए लोग खीर बना कर रात मे खुले आसमान के नीचे रख कर जाली से ढक देते हैं। ताकि चंद्रमा की शीतल किरणें उसमे पड़ें‌। सुबह उस खीर का सेवन करते हैं। एकादशी से पूर्णिमा तक योग साधक चंद्रमा पर त्राटक दस मिनट नित्य लगाते हैं,जिससे नेत्र की ज्योति बढ़ती है। त्राटक का मतलब बिना पलक झपकाये चंद्र को एकटक देखना।

Religion

तो वैशाख माह में जरूर करें ये उपाय

  jyotishacharya Dr Umashankar mishra हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह का शुभारंभ 24 अप्रैल से शुरू हुआ। यह माह हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना है। मान्यता है कि इस माह में पूजा-पाठ करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस माह में कुछ उपाय करने से […]

Read More
Religion

कड़ा, ब्रेसलेट या लॉकेट पहनें सोच-समझकर, इससे हो सकता है नुकसान

यह रत्न कभी भी एक साथ धारण नहीं करना चाहिए ज्योतिषाचार्य उमाशंकर मिश्र आजकल हाथ में कड़ा पहनने के अलावा ब्रेसलेट आदि पहने का चलन भी हो चला है। कुछ लोग तो फैशन के चलते गले में ऐसी वस्तुएं या लॉकेट भी लटकाने लगे हैं जिनसे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, लेकिन फैशन […]

Read More
Religion

घर में घेर के आ रही हो परेशानी तो समझें यह विकार हो गया शुरू, जानें परेशानी की वजह, निशानी और उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉ उमाशंकर मिश्र ‘ शास्त्री’ अगर किसी की जन्म कुंडली में सूर्य, शनि साथ-साथ हों या आमने-सामने हों। अगर राहु किसी भी ग्रह के साथ हो तो उस ग्रह से जुड़ा पितृदोष बनता है। राहु सूर्य या गुरु के साथ हो तो प्रमुख पितृदोष बनता है। जन्म कुंडली के 2, 5, 9,या 12 में […]

Read More